एनआरआई रफीक कुरेशी ने पिता हाजी दाऊद की स्मृति मे कोविड वार्ड गोद लेने व अपने भवन कोविड डेडिकेटिड सेनर्स बनाने की घोषणा की

एनआरआई रफीक कुरेशी ने पिता हाजी दाऊद की स्मृति मे कोविड वार्ड गोद लेने व अपने भवन कोविड डेडिकेटिड सेनर्स बनाने की घोषणा की!
भादरा। एचएमडी फाऊडेशन के डायरेक्टर रफीक कुरेशी एनआरआई ने अपने पिता स्व हाजी दाऊद कुरेशी नगरपालिका भादराचेयरमैन  ने  सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भादरा मे बने कोविड डेडीकेटेड वार्ड को गोद लेने का पत्र उपखण्ड अधिकारी जयसिह को सौंपा है। पत्र मे कहा गया है कि हाजी दाउद खां कुरेशी ने भादरा में पिछले वर्षों में राजकीय चिकित्सालय मे वार्ड का निर्माण कर  चिकित्सालय को गोद लिया था । अब कोविड-19 की महामारी फैली हुई है इसलिये वह अपने स्वर्गीय पिता मोहम्मद हाजी दाउद खां कुरैशी की याद में कोविड वार्डों को गोद लेकर कोविड मरीजों के लिये जरूरत के संसाधन देना चाहते है मरीजों व उनके साथ आने वाले की सम्पूर्ण देख-रेख की व्यवस्था भी उनकी फॅाऊडेशन द्वारा की जायेगी। फॉउडेण्शन के डायरेक्टर मोहम्मद रफीक कुरैशी ने भादरा में 2000 वर्ग गज में निर्मित अपनीविल्डिंग के 15 कमरे व बेसमेट-हॉल को भी कोविड 19 महामारी के लिए उपयोग हेतु साहायतार्थ कोविड वार्ड के रूप में देने की पेशकश की है । भादरा एसडीएम जयसिंह चौधरी ने बताया कि रफीक कुरेशी एनआरआई ने कोविड वार्ड को गोद लेने के लिए प्रार्थना पत्र दिया है। प्रशासन उनका आभार व्यक्त करता है तथा अन्य भामाशाहो से अनुरोध है कि वह इस संकट की घडी मे आगे आये ओर प्रशासन का सहयोग करें।