कोरोना महामारी में आरएसएस के स्वयंसेवक जुटे सेवा कार्यों में

कोरोना महामारी में आरएसएस के स्वयंसेवक जुटे सेवा कार्यों में
रायसिंहनगर- कोविड-19 की दूसरी लहर के कहर के बीच जब आवश्यकता है रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने की एवं लोगों को जागरूक करने की तो स्थानीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा विभाग द्वारा रायसिंहनगर में सेवा कार्य किए जा रहे हैं ।आज रायसिंहनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सेवा प्रमुख तेजाराम जी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने आयुर्वेदिक, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला काढा तैयार कर फ्रंटलाइन वर्कर्स को काढ़ा पिलाया। आज नगर के समस्त सफाई सेवकों को एवं उनके पूरे परिवार को काढ़ा पिलाया तथा साथ ही पुलिस विभाग के समस्त जवानों को शहर में लगे हुए विभिन्न नाकों पर जाकर, पुलिस थाना परिसर, उप कारागार परिसर, डीवाईएसपी कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, चिकित्सालय एवं अन्य स्थानों पर फ्रंटलाइन वर्कर्स को काढ़ा पिलाया। नगर में एलआईसी कार्यालय के पास झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले , नई धान मंडी के सामने दशहरा मैदान में झुग्गी झोपड़ियों में बैठे परिवारों को तथा वाल्मीकि बस्ती में घर-घर जाकर स्वयंसेवकों ने काढ़ा पिलाया तथा लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया। यह काढ़ा पिलाने का एवं काढा के पैकेट वितरण का कार्य स्वयंसेवकों द्वारा लगातार जारी रहेगा।
खंड कार्यवाह सुरेंद्र गोदारा ने बताया कि इस महामारी में कोई भूखा नहीं सोए एवं कोविड-19 संक्रमित परिवारों में कोई असुविधा नहीं हो इसलिए भोजन के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जा रहा है जिस पर कोई भी व्यक्ति संपर्क कर सकता है। स्वयंसेवकों द्वारा निशुल्क भोजन पैकेट उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समस्त नागरिकों से अपील करता है कि इस महामारी से बचने के लिए सरकारी गाइडलाइन का पालन करें एवं अति आवश्यक होने पर ही घर से निकले। घर पर भी मास्क का इस्तेमाल करें, बार बार साबुन से हाथ धोएं  एवं हाथों को सैनिटाइज करें। अपनी बारी आने पर वैक्सीन अवश्य लगवाएं।