नोहर 7 मई राजकीय चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को पर्याप्त ऑक्सीजन को पर्याप्त आपूर्ति को लेकर अग्रवाल सभा समिति आगे आई है । श्री गौशाला नोहर के अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल चाचाण की प्रेरणा से अग्रवाल सभा समिति ने राजकीय चिकित्सालय में विधायक अमित चाचाण की उपस्थिति में 10 बड़े ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भेंट किए। इस अवसर पर इस अवसर पर एडवोकेट बाबूलाल चाचाण ने बताया कि संकट के इस दौर में धन के अभाव में संसाधनों की कमी नहीं रहने दी जाएगी। अग्रवाल सभा समिति के अध्यक्ष राजकुमार रानियावाला ने बताया कि समिति भविष्य में भी हर संभव सहयोग के लिए तैयार रहेगी उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए समिति द्वारा ऑक्सीजन सिलेंडर भेट करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि समिति का प्रत्येक कार्यकर्ता संकट के इस दौर में हर संभव सहयोग को तैयार है इस मौके पर नवरत्न चाचाण , आनंद कंदोई, अशोक जोशी ,विकास बसल, एडवोकेट केएल मित्रुका , मनीष करवा, पवन लखोटिया आदि उपस्थित रहे प्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने ऑक्सीजन सिलेंडर भेंट करने पर अग्रवाल सभा समिति का आभार व्यक्त किया। विधायक अमित चा चाण ने महामारी के इस दौर में आगे आकर पीड़ितों की सेवा करने वाले सभी संगठनों एवं एवं भामाशाह का आभार व्यक्त किया । भेट किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमत करीब 2 लाख बताई गई है

