नागरिक परिषद दिल्ली द्वारा स्थानीय मां दुर्गा सेवा समिति को गुरुवार को एक ऑक्सीजन कांस्ट्रेट मशीन, आठ ओक्सो मीटर व एक हजार मास्क भेंट

नागरिक परिषद दिल्ली द्वारा स्थानीय मां दुर्गा सेवा समिति को गुरुवार को एक ऑक्सीजन कांस्ट्रेट मशीन, आठ ओक्सो मीटर व एक हजार मास्क भेंट
नोहर 21 मई। नागरिक परिषद दिल्ली द्वारा स्थानीय मां दुर्गा सेवा समिति को गुरुवार को एक ऑक्सीजन कांस्ट्रेट मशीन, आठ ओक्सो मीटर व एक हजार मास्क भेंट किये। नोहर नागरिक परिषद दिल्ली के महामंत्री अशोक जोशी ने बताया कि माँ दुर्गा सेवा समिति  द्वारा  कोरोना काल मे लगातार मानव सेवा का कार्य किया जा रहा है, जिससे प्रभावित होकर परिषद ने कोरोना के बचाव से संबंधित आवश्यक सामग्री स्थानीय समिति को भेंट की है। जोशी जी ने बताया कि पूर्व में भी परिषद द्वारा नोहर राजकिय चिकित्सालय में दस ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर मशीन, पच्चीस ओक्सो प्लस मीटर, बीस इंफ़्राथर्मामीटर भेंट किये गए है। इसके अलावा लालचंद दातवानी ने एक, टिकमचंद चंदानी ने दो व घनश्यामदास बाबानी व धनराज सेवकानी ने एक ऑक्सीजन सिलेण्डर की राशि माँ दुर्गा सेवा समिति को भेंट की।  समिति के प्रमुख दुलीचंद गिदवानी, राजीव वाधवानी ने दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर  दीपांशु गर्ग, पवन जोशी, पंकज जोशी, दुलीचंद गिदवानी, गोपीकिशन भागवानी, राजकुमार बचवानी, सेवाराम मोटवानी, ओम बबुलानी, बुलचंद भागवानी, राजकुमार मोटवाणी, वासुदेव बचवानी,राजू वाधवानी,  विजय दातवानी, संजय सोनी, नत्थू वाधवानी,राजकुमार ज्ञानानी, विवेक ज्ञानानी, राजीव वाधवानी, कमल वाधवानी, चेतन बचवानी, विक्की राय सिंघानी, मुकेश पेसवानी ,दीपक सोनी, कमल वाधवानी, मुरली भागवानी, रवि दातवानी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।