पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर एक लाख सर्जिकल मास्क एवं एक हजार कोरोंना केयर किट भेंट
नोहर 21 मई पूर्व प्रधानमंत्री "भारत रत्न" स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने विधायक कोटे क्रय किए गए एक लाख मास्क व एक हजार कोरोना केयर किट ब्लॉक सीएमएचओ नोहर व उपखंड प्रशासन को सोपे गए। उक्त मास्क शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में वितरित किए जाएंगे। दानदाताओं के सहयोग से तैयार की गई एक हजार कोरोना केयर किट जिसमें 7 तरीके की दवाइयां हैं । उक्त कोरोना केयर किट शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में उन जगह वितरित की जाएगी जहां कोरोना संक्रमण के मामले ज्यादा आ रहे हैं । इस अवसर पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी का जीवन त्याग और बलिदान से भरा हुआ था। उन्होंने जीवन पर्यंत देश को आगे ले जाने की दिशा में कार्य किया। विधायक ने कहा कि संकट के इस दौर में पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता पिडित मानवता की सेवा में जुटा हुआ है । उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धन के अभाव में किसी प्रकार के चिकित्सीय उपकरण व अन्य सामान की कमी नहीं देने दी जाएगी । इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने बताया कि विधायक कोटे से नोहर व पल्लू राजकिय चिकित्सालय के लिए 50 लाख रुपए की लागत से अत्याधुनिक एंबुलेंस जल्द ही उपलब्ध होगी।
वीडियो देखें :-पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर एक लाख सर्जिकल मास्क एवं एक हजार कोरोंना केयर किट भेंट
गत दिनो इसके लिए विधायक कोटे से 50 लाख की राशि जारी की जा चुकी है । स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए विधायक ने कहा संकट के इस दोर में पीड़ितो की मदद ही स्वर्गीय राजीव गांधी को सच्ची श्रद्धांजलि है । इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर , पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील , नपा अध्यक्ष मोनिका खटोतिया , श्रवण तवर, पार्षद मुकेश मिश्रा, बीसीएमओ प्रदीप कड़वासरा , राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुरेंद्र शर्मा, हरि मित्रूका, बाल किशन व्यास, मिशन स्वस्थ्य समिति के एड. के एल मित्रुका, बिहारी लाल चोमवाल, नियामत अली, ओम खटोतिया, कृष्ण गोदारा आदि उपस्थित थे

