पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमले व हत्याओं के मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जताया रोष

पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमले व हत्याओं के मामले को लेकर  भारतीय जनता पार्टी  ने जताया रोष 
नोहर 5 मई पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार हो रहे हमले व हत्याओं के मामले को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी नोहर ने रोष जताया। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर अपना रोष व्यक्त किया इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का हनन हो रहा है महिलाओं के साथ बलात्कार की घटनाएं व कार्यकर्ताओं की हत्या करने की घटनाएं सामने आई है उन्होंने कहा कि देश के संविधान के साथ खिलवाड़ करने की किसी को इजाजत नहीं है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी की सरकार बनते ही पूरे बंगाल में अराजकता का माहौल नजर आ रहा है दुकानों को जलाया जा रहा है कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में विरोध पत्र राष्ट्रपति को भी भेजा। इस मौके पर भाजपा नेता काशीराम गोदारा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाडी ,महामंत्री ओमप्रकाश लालवानी, मोहनलाल डाबी, विनोद गोल्याण राकेश हिसारिया,  हिरालाल लालवानी  विजय मूलचंदानी, गुलाब राय वाधवानी आदि उपस्थित थे