रेड जन अनुशासन व कोविड-19 के नियमों की पालना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क

रेड जन अनुशासन व कोविड-19 के नियमों की पालना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क 
नोहर 5 मई राज्य सरकार द्वारा जारी रेड जन अनुशासन व कोविड-19 के नियमों की पालना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क पुलिस प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के नियमों की पालना को लेकर गली मोहल्लों बाजारों में पेट्रोलिंग कर नियमों की पालना करवाई जा रही है बुधवार को पुलिस उप अधीक्षक निकेत पारीक पुलिस टीम के साथ स्वयं गश्त करते हुए कोविड-19 के नियमों की पालना करवाने को लेकर पूरी तरह मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं डीवाईएसपी निकेत पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 बजे के बाद मोटरसाइकिल लेकर बाजार में बिना वजह घूमने वाले 5 मोटरसाइकिल को सीज किया गया और 4 जनों के चालान किए गए वही अनावश्यक रूप से खोली गई दुकानों को भी बंद करवा कर चालान की कार्रवाई की गई डीवाईएसपी निकेत पारीक ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इस महामारी में आप सभी के सहयोग से इस महामारी को हराया जा सकता है। उन्होंने कोविड-19 के नियमों की पालना करने की अपील की है। उधर प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से कोविड-19 के नियमों की पालना को लेकर लगातार गश्त की जा रही है तहसीलदार हरिकिशन मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को दो दुकानों को सीज किया गया वह 3 चालान काटे गए वही लगातार  प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के द्वारा की गई कार्रवाई को लेकर आमजन में भय का माहौल है। लगातार प्रशासन के द्वारा कार्रवाई में के चलते आमजन बेवजह सड़कों पर नजर नहीं आ रहा है