कोरोना काल मे सराहनीय सेवा
गाड़ी चालकों को जोड़ कर बनाया कोरोना गाड़ी हेल्प ग्रुप
नोहर 29 मई । कोरोना काल हर कोई पीड़ित को हर सम्भव मदद पहुचाने का प्रयास कर रहे है।ऐसे में लॉक डाउन में परिवहन बंद होने के चलते बाहर से मंगवाई जाने वाली दवाओं को लेकर हो रही परेशानी के समाधान के लिए क्षेत्र के महावीर सैनी ने पहल करते हुए कोरोना गाड़ी हेल्प सेवा व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है इसमें नोहर सहित साहवा, भादरा व रावतसर के टैक्सी ड्राइवरों को जोड़ा गया है यह टैक्सी ड्राइवर जयपुर,सीकर ,दिल्ली ,सिरसा ,हिसार बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरु सहित अन्य स्थानों पर जाते हैं तो ग्रुप में मैसेज डाल देते हैं इसके बाद ग्रुप एडमिन जरूरत अनुसार दवा या अन्य सामान लाने के लिए संबंध में सूचना देते हैं क्षेत्र के कई लोग विभिन्न बीमारियों के लिए बाहर के डॉक्टर के परामर्श से दवा ले रहे हैं ऐसे में यह दवाई कस्बे में नहीं मिल पाती है अब लॉकडाउन में परिवहन बंद होने से ऐसे लोगों को दवा मंगाने में परेशानी हो रही है ग्रुप एडमिन साहवा निवासी महावीर सैनी ने बताया कि ग्रुप में नोहर सहित साहवा ,भादरा के लोगो को जोड़ रखा है यह जब भी बाहर जाते हैं तो इसकी सूचना वाट्सएप्प ग्रुप में डालते हैं तो इनकी मदद से निशुल्क दवाएं व अन्य समान मंगाया जा रहा है महावीर सैनी ने बताया कि बीकानेर सम्भाग के लगभग सभी क्षेत्रों से करीब 120 गाड़िया इस पुनीत कार्य मे जुड़ी हुई है।
यह कर रहे है मदद
इस ग्रुप में भंवरलाल शर्मा कानसर रामस्वरूप जाखड़ कानसर,बंशी लाल,रामस्वरूप, गंगासिंह, रायसिंह,नरेन्द्र स्वामी सहित बीकानेर सम्भाग से 120 ड्राईवर अपना योगदान दे रहे हैं।
100 से अधिक गाड़िया लगी है सेवा में
ग्रुप एडमिन महावीर सैनी ने बताया कि इस पुनीत कार्य में बीकानेर सम्भाग की करीब 120 से अधिक गाड़ियां अपनी सेवाएं निस्वार्थ भाव से दे रहे हैं उन्होंने बताया कि उन सभी गाड़ियों में ड्राइवर द्वारा दी जा रही सेवा के बदले किसी प्रकार की राशि नहीं जाती जहां से भी दवा मंगानी हो यह ड्राइवर निशुल्क दवाएं उनके घरों तक पहुंचाने में अपना सहयोग करते हैं।
फ़ोटो केप्शन - ड्राइवर द्वारा दवाई देते हुए।

