बोरडीवाला परिवार की ओर से राजकीय चिकित्सालय मे उपचार के लिए आने वाले मरीजों के उपयोग के लिए 7 बेड भेंट किए

बोरडीवाला परिवार की ओर से  राजकीय चिकित्सालय  मे उपचार के लिए आने वाले मरीजों के उपयोग के लिए   7  बेड   भेंट किए  
नोहर 29  मई   समाजिक संस्था सहयोग (केयर फोर दी पीयुपल ) के सौजन्य से गीतादेवी बोरडीवाला की स्मृति मे बोरडीवाला परिवार की ओर से   पुर्व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र चाचाण की मोजदगी  मे राजकीय चिकित्सालय नोहर के  डाँ गोतम स्वामी को राजकीय चिकित्सालय  मे उपचार के लिए आने वाले मरीजों के उपयोग के लिए   7  बेड   भेंट किए  । इस मोकें पर पालिकाध्यक्ष श्री मती मोनिका खटोतिया ने कोरोना वेश्विक महामारी के दौरान नवगठित समाजिक संस्था सहयोग द्वारा  राजकीय चिकित्सालय मे  7 बैड  प्रदान करने पर   संस्था के सदस्यों को साधुवाद दिया एव अन्य दानदाताओं से चिकित्सालय के विकास के लिए दिल खोलकर आगे आने का आग्रह किया । राजकीय चिकित्सालय   डाँ गोतम स्वामी  ने चिकित्सालय की आवश्यकता अनुरूप  सहयोग संस्था द्वारा 7 बेड प्रदान करने पर   संस्था के सदस्यों का आभार व्यक्त किया । इस मोकें पर डाँ.बी.एल कुमावत, डाँ.अंजना कामरा, मिशन सो बेड के संयोजक एडवोकेट के.एल. मित्रुका,ओम प्रकाश खटोतिया, नियामत अली,मुरारी पारीक, सहयोग  संस्था के मोहन लाल सरिया, उमाशंकर गोयनका,रामचंद्र जाखड़, ओमप्रकाश बुडानिया, विकास पचिसिया, डाँ.नरेश कुलरिया,ताराचंद सुथार,मनिन्दर सिंह आदि गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।