दूषित पेयजल सप्लाई के विरोध एक दिवसीय सांकेतिक धरना

दूषित पेयजल सप्लाई के विरोध एक दिवसीय सांकेतिक धरना
नोहर - कस्बे में लगातार हो रही दूषित पेयजल सप्लाई के विरोध में एवं जलदाय विभाग में बनी  डिगीयो की सफाई कराने  सहित विभिन्न मांगों  को लेकर मरु प्रदेश निर्माण मोर्चा  के  अध्यक्ष जयवीर गोदारा के नेतृत्व में कस्बे  के नागरिकों ने एक दिवसीय सांकेतिक धरना उपखंड कार्यालय के समक्ष दिया।  इस संबंध में नागरिकों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा।  जयवीर गोदारा ने बताया कि कस्बे में पिछले दो माह से नोहर की जनता दुषित पानी पीने के लिए मजबूर है । इस भयंकर गर्मी में आमजन को  नोहर से 2 किलोमीटर दूर बने नलकूप से देर रात तक पानी लाना पड रहा हे  उन्होंने बताया कि जलदाय विभाग में बनी डिगी कि सफ़ाई काफी समय से  नहीं हुई है  दूषित पेयजल सप्लाई से पेट की अनेकों बीमारियां तेजी से बढ़ रही है । ज्ञापन में बताया गया कि जलदाय विभाग के अधिकारियों की आपसी लड़ाई सड़कों पर आ चुकी है आए दिन एक दूसरे पर नए नए आरोप आरोप लगाए जा रहे हैं मगर उच्च अधिकारी संपूर्ण मामले की लीपापोती करने में लगे हुए हैं आरोप लगाने वाले AEN व JEN को निलंबित किया गया है जबकि विभाग के जिस अधिकारी पर आरोप लगे हैं उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई ज्ञापन में बताया गया कि इस प्रकार की एकतरफा कार्रवाई से नहीं की जाएगी दोनों अभियंताओं ने भ्रष्टाचार के अनेक मामले उठाएं उसके बावजूद भी उच्च अधिकारियों द्वारा आज तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया । अधिकारियों की अकर्मण्यता के कारण कोरोना  काल के संकट के दौर में कस्बे के नागरिकों को शुद्ध पेयजल के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है । ज्ञापन  में चेतावनी दी गई है कि अगर समय रहते उक्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो सोमवार से आंदोलन और तेज किया जाएगा ।  सांकेतिक धरने पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाडी, डॉक्टर सुनील बेनीवाल, मनोज चोटिया, राकेश भारती,  अनिल पारीक, मनोज शर्मा ,ओमप्रकाश लालवानी, मोहनलाल डाबी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अदरीश गौरी, मुरलीधर छिंपा सहित अनेक नागरिक धरने पर बैठे