चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का सिलसिला जारी

चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का सिलसिला जारी
नोहर 13 मई कोरोना महामरी के संकट के इस दौर में हर कोई अपने अपने स्तर पर मदद के लिए आगे आ रहा है निरंतर ससयोग के कारण चिकित्सा सुविधाओं में भी इजाफा हो रहा है जिससे रोगियों को भारी लाभ मिल रहा है। चिकित्सा सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सहयोग का सिलसिला गुरुवार को भी जारी रहा गुरुवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल गोदारा ने नोहर राजकीय चिकित्सालय में दो व  पल्लू चिकित्सालय में एक ऑक्सीजन कंस्ट्रैटर मशीन भेट की। जिनकी लागत करीब दो लाख रूपए है। धर्मपाल गोदारा ने विधायक अमित चाचाण,  पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उक्त मशीनें चिकित्सालय प्रशासन को सौंपी । इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने धर्मपाल गोदारा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से इस माहमारी  पर काबू पाया जा सकता है। उन्होंने आमजन से सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की पालना करने की भी बात कही इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल गोदारा ने कहा कि आवश्यकता होने पर भविष्य में भी चिकित्सीय उपकरण उपलब्ध करवाए जाएंगे इस अवसर पर एसडीम श्वेता कोचर ,बीसीएमओ प्रदीप कड़वासरा, राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ सुरेंद्र शर्मा, तहसीलदार हरि किशन मीणा, बिहारी लाल चोमवाल, बाल किशन व्यास, ओम खटोतिया, प्रदीप सेवग आदि उपस्थित थे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल गोदारा ने बताया कि गुरुवार को राजस्व मंत्री हरीश चौधरी के जन्म दिवस के अवसर अपने निजी आय से  उत्त ऑक्सीजन मशीनें चिकित्सालय प्रशासन को भेंट की गई है