पीएचसी केंद्र प्रभारी को 6 दिन की नियुक्ति के बाद हनुमानगढ़ लगाने के आदेश के विरोध ग्रामीणों ने लगाया धरना

पीएचसी केंद्र प्रभारी को 6 दिन की नियुक्ति के बाद हनुमानगढ़ लगाने के आदेश के विरोध ग्रामीणों ने लगाया धरना
नोहर 13 मई। गांव जसाना के पीएचसी केंद्र प्रभारी डॉ.राजकुमार छिम्पा को 6 दिन की नियुक्ति के बाद हनुमानगढ़ लगाने के आदेश के विरोध में गुरूवार को पंचायत समिति सदस्य रमेश कुमार बेनिवाल के नेतृत्व मोहनलाल सुथार,अनिल मटोरिया,रामेश्वरलाल सहारण, रमेशसहारण,हरीश शर्मा,सेवक सिंह,दयाराम सहू सहित अनिश्श्चिितकालीन धरना शुरू दिया। धरनार्थियों ने बताया जसाना,रामसरा,रतनपुरा,पिचकरांई,मोधूवाली ढाणी व चक.9,12 केएनएन सहित क्षेत्र पीएचसी केंद्र से जुड़े हैं। वहां तैनात मात्र एक चिकित्सक को बार-बार हटाकर पद रिक्त करना लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। गांवों में भी कोरोना पाव पसार रही हैं इसलिए चिकित्सा विभाग शहर के साथ-साथ गांवों के लोगों की जिंदगी की अहमियत भी समझें। धरनें की सूचना मिलने पर सांसद राहुल कस्वां,पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया,निवर्तमान प्रधान अमर
सिंह पूनियां सहित जनप्रतिनिधियों ने एसडीएम श्वेता कोचर से वार्ता करते हुए जसाना पीएचसी केंद्र के अधिन आने वाले क्षेत्र को देखते हुए एक मात्र चिकित्सक को जसाना से ना हटाने की सहमती बनी ओर मौखिक आदेश दिए। चिकित्सक को जसाना लगाए रखने की सूचना पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया द्वारा पंस सदस्य रमेश बेनिवाल को फोन पर देने के बाद धरना उठा दिया गया। उधर,विधायक अमित चाचाण ने सीएमएचओं को पत्र लिखकर जसाना पीएचसी प्रभारी को हनुमानगढ़ कोविड़-19 में डय्टी देने के दिए गए आदेश को संशोधित करते हुए पुन:जसाना पद स्थापित करने का आदेश जारी करने की बता कहीं हैं।। प्रभारी ने बताया कि अभी जसाना में ही डयूटी दे रहा हूं। आगामी आदेश तक।