नोहर 13 मई राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए लाक डाउन के नियमों की पालना को लेकर प्रशासन ग्रामीण क्षेत्रों में भी नियमों की पालना को लेकर सतर्क है । नोहर तहसील के गांव थिराना व कर्मसाना में शराब ठेके गाइडलाइन के अनुसार नहीं खोलने के चलते सीज़ कर दिया गया। ग्रामीण क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से खोली गई एक दुकान को भी प्रशासन ने सीज कर दिया गया। नायब तहसीलदार विनोद मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों कोविड-19 के नियमों की पालना को लेकर प्रशासन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में भी निरंतर कार्रवाई जारी है । उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि दस हजार पाच सो की जुर्माना राशि भी वसूल की गई है। नायब तहसीलदार विनोद मीणा ने ग्रामीणों से कोविड-19 के के नियमों की पालना करने की अपील की है। कोरोनावायरस संक्रमण गांवो में बढ़ने के कारण प्रशासन भीअलर्ट मोड पर है प्रशासनिक अधिकारी निरंतर गांव का दौरा कर गाइडलाइन की पालना कराने में जुटे हैं

