बिना किसी कार्य के घूमने वाले 13 जनों को राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर पर क्वारंटाइन किया

▪️पुलिस की टीम के द्वारा जन अनुशासन के नियमों की पालना को लेकर लगातार कार्रवाई जारी
▪️बिना किसी कार्य के घूमने वाले 13 जनों को राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर पर क्वारंटाइन किया
▪️बिना मास्क  घूमने वाले 33 जनों के चालान किए गए
नोहर 6 मई राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को लेकर लगाए गए रेड जन अनुशासन के नियमों की पालना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों व पुलिस पुलिस की टीम के द्वारा जन अनुशासन के नियमों की पालना को लेकर लगातार कार्रवाई जारी है। डीवाईएसपी निकेत पारीक ने जानकारी देते हुए बताया शुक्रवार को 11:00 बजे के बाद बाजार में बिना किसी कार्य के घूमने वाले 13 जनों को राजकीय बालिका प्राथमिक विद्यालय के क्वारंटाइन सेंटर पर क्वारंटाइन किया गया वही बिना अनुमति के दुकान खोलने वाले वह बाजार में बिना मास्क  घूमने वाले 33 जनों के चालान किए गए उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर तहसीलदार हरि किशन मीणा डीवाईएसपी निकेत पारीक थाना प्रभारी सुदर्शन बिश्नोई व पुलिस टीम के जवान कोविड-19 के नियमों की पालना को लेकर मुस्तैदी के साथ कार्य कर रहे हैं साथ ही अधिकारियों ने आमजन से अपील करते हुए कोविड-19 के नियमों की पालना करने की बात कही है