महिला कि हत्या के मामले में नोहर पुलिस ने नोहर निवासी एक जने को गिरफ्तार किया

महिला कि हत्या के मामले में नोहर पुलिस ने नोहर निवासी एक जने को गिरफ्तार किया
नोहर, 23 अप्रैल। महिला कि हत्या के मामले में नोहर पुलिस ने नोहर निवासी एक जने को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कस्बें के वार्ड नं. 29 निवासी 19 वर्षीय आसिफ पुत्र मोहम्मद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नोहर में दबिश देकर आसिफ को गिरफ्तार किया। विदित्त रहे कि  मारपीट को लेकर 16 अप्रैल को नोहर निवासी सरोज पुत्री लीलाधर सोनी ने नोहर पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज कराया कि 16 अप्रैल को उसकी 48 वर्षीय माँ किताबो देवी घर में कपड़े धौ रही थी। तभी नोहर निवासी आसिफ आदि जबरदस्ती घर में घुस गये। आसिफ ने उसकी माँ पर डंडे से वार किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिये उसे नोहर के नीजि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उसकी स्थिति में सुधार न होने पर उसे सिरसा रैफर कर दिया गया। जिसकी 19 अप्रैल सांय सिरसा में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पुलिस ने घटना के बाद मारपीट का मामला दर्ज किया था। बाद में महिला कि मृत्यु हो जाने पर इसमें धारा 302 और जोड़ दी। पुलिस ने आरोपित आसिफ को न्यायालय में पेश कर एक दिन का रिमांड लिया है।