नोहर, 23 अप्रैल। जन अनुशासन पखवाड़े को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी कि गई गाईड लाईन की पालना करवाने को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुश्तैद है। शुक्रवार को तहसीलदार हरिकिशन मीणा के नेतृत्व में अधिकारियों ने गाईड लाईन कि पालना नही पाये जाने पर विभिन्न जगहों पर कार्यवाही की। प्रशासन द्वारा गठित कि गई अलग-अलग टीमें गाईड लाईन की पालना करवाने को लेकर निरंतर मॉनिटिंरग कर रही है। तहसीलदार हरिकिशन मीणा ने बताया कि शुक्रवार को कस्बें के विभिन्न जगहों पर गाईड लाईन कि पालना नही किये जाने पर 13 दुकानों को सीज किया गया व बिना मास्क के घुमने वाले 29 जनों के चालान काटे गये। उन्होंने बताया कि गाईड लाईन की पालना नही किये जाने पर कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने आमजन से सरकार की गाईड लाईन की पालना करने व आवश्यक होने पर ही घरो से बाहर निकलने की अपील की। इस मौके पर नायब तहसीलदार ओमप्रकाश, नायब तहसीलदार दर्शना सहित पुलिस जाब्ता मौजूद रहा। शुक्रवार को बाजारों में और दिनों की अपेक्षा आवागमन कम ही नजर आया। नगर पालिका द्वारा भी पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया के नेतृत्व में शुरू किया गया मास्क वितरण अभियान निरंतर जारी है। शुक्रवार को मास्क का वितरण किया गया।
फोटो केप्शन- दुकान सीज कि कार्यवाही करते हुए।

