विनोद मेहता को हरियाणा सीएम का प्रधान मीडिया सलाहकार बनाये जाने पर सुरेश चाचाण ने दी बधाई

विनोद मेहता को हरियाणा सीएम का प्रधान मीडिया सलाहकार बनाये जाने पर सुरेश चाचाण ने दी बधाई।
नोहर, 23 अप्रैल। हरियाणा के वरिष्ठ पत्रकार विनोद मेहता को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर का प्रधान मीडिया सलाहकार बनाये जाने पर क्षेत्र के विभिन्न पत्रकार संगठनों के अलावा सामाजिक संस्थाओं ने खुशी जाहिर की है। मेहता पिछलें तीन दशकों से हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय है। मेहता को राजनैतिक पत्रकारिता और चुनावी विश्लेषण के बारे में विशेष अनुभव हासिल है। शांत स्वभाव व गंभीर विचारक व अपने चुनावी विश्लेषण से हर किसी को मुरीद बनाने वाले विनोद मेहता इससे पूर्व ओमप्रकाश चौटाला सरकार में अतिरिक्त मीडिया सलाहकार रह चुके है। शुक्रवार को अनेक संगठनों ने उन्हें बधाई प्रेषित की। विनोद मेहता नोहर जनता चैरिटेबल क्लीनिक प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चाचाण के घनिष्ठ मित्र है। शुक्रवार को सुरेश चाचाण ने मुख्यमंत्री के नवनियुक्त प्रधान मीडिया सलाहकार विनोद मेहता से दूरभाष पर बात कर उन्हें बधाई दी। सुरेश चाचाण ने बताया कि विनोद मेहता के अनुभव का लाभ हरियाणा सरकार को मिलेगा।