▪️नो एंट्री में घुसा गुड़ से भरा ट्रक , बिजली के खम्बे में मारी टक्कर
▪️दो खम्बे धराशाही , खम्बे के नीचे दबे मोटरसाइकिल चालक ,
▪️गौर पूजने जा रही बच्चियां भी बची बाल बाल
नोहर गुरुवार को हवाई जहाज वाली हवेली के पास एक गुड़ से भरे ट्रक के बिजली के खम्भे में टक्कर मार देने से दो खम्भे भरभरा कर टूट गए एक खम्बा एक मोटरसाइकिल सवार पर गिरा एंव दूसरा एक गधा रेहड़ी पर इससे मोटर साइकिल सवार एंव गधा रेहड़ी चालक एंव खच्चर को चोटें आई । खम्बे में लगी टक्कर से बिजली के करंट प्रवाहित तार सड़क पर आ गिरे जिससे दो लोग करंट की मामूली चपेट में भी आये । जब बिजली के तार सड़क पर गिरे उस वक्त करीब दस पन्द्रह बच्चियां गौर पूजन हेतु जा रही थी गनीमत यह रही कि वो तारो की चपेट में आने से बाल बाल बच गई अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी । घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़ कर फरार हो गया ।घटना के बाद बिजली पोल एंव तार सडक पर गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गए । प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली सप्लाई कटवाई गई एंव घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया ।घटना के बाद मौके पर सेंकडो लोग इक्कठे हो गए आक्रोशित लोगों ने प्रसाशन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए सड़क पर धरना देकर जाम लगा दिया घटना की सूचना मिलने पर उपखण्ड अधिकारी श्वेता कोचर , तहसीलदार हरिकिशन मीणा , थाना प्रभारी सुदर्शन विश्नोई , नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी एंव बिजली विभाग के अधिकारी कर्मचारी मोके पर पहुंचे । उपखण्ड अधिकारी ने लोगो से समझाइस कर दोषी ट्रक चालक पर कार्यवाही का आश्वाशन देकर धरना उठवाया ।
जनता ने किया सवाल नो एंट्री के बावजूद कैसे घुस आते है बड़े वाहन
अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद जनता ने प्रसाशन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । लोगो ने उपखण्ड अधिकारी एंव नपा अधिशाषी अधिकारी का घेराव करते हुए सवाल किया कि आखिर प्रसाशन द्वारा नो एंट्री किये जाने के बाद बड़े साधन बाजार में कैसे घुस जाते है । आक्रोशित लोगों ने उपखण्ड अधिकारी से बड़े साधनों के बाजार में प्रवेश पर पूर्णतया रोक लगनी की मांग की ।
पहले भी हो चुके है हादसे
इससे पूर्व में ट्रक एंव पिकअप की टक्कर से बिजली के पोल टूट जाने की घटना घट चुकी है लेकिन वाहन चालकों पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही होने के कारण निर्बाध आवागमन जारी है । घटना के प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया की ईश्वर की दया से आज कई लोगो की जान जाती जाती बची है । मोके पर टूटे तार एंव बिजली के पोल के नीचे दबे मोटरसाइकिल एंव गधा रेहड़ी इस बात की गवाही दे रहे थे कि हादसा कितनी बड़ी जन हानि कर सकता था ।
प्रभावशाली व्यापारियों के कारण होती है व्यवस्था ठप्प
घटना से गुस्साए लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ प्रभावशाली व्यापारियों के कारण प्रसाशन दबाब में रहता है यही कारण है कि नो एंट्री में बड़े साधन आसानी से प्रवेश कर जाते है । बाजार में बड़े साधनों के प्रवेश को रोकने के लिए हवाई जहाज हवेली के पास लोहे के खम्भो पर जंजीर बांधी जाती है लेकिन अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर कुछ व्यापारी उस जंजीर को बांधने से रोक देते है । आरोप यह भी है की व्यवस्था में लगाये गए यातायात कर्मियों पर साधनों पर कार्यवाही नही करने का लगातार दबाब बनाया जाता रहता है ।
एक यातायात कर्मी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जब भी व्यापारियों के बड़े साधनों पर कार्यवाही करने की बात आती है तो उन पर कार्यवाही नही करने का जबरन दबाब बनाया जाता है ।मोके पर पहुंची उपखण्ड अधिकारी ने दोषी ट्रक चालक पर कार्यवाही कर ट्रक को जब्त करने के निर्देश दिए ।

