नोहर, 15 अप्रैल। क्षेत्र में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य जारी है। वही कोरोना वैक्सीनेशन लगाने को लेकर जनजागरूकता अभियान भी चलाये जा रहे है। बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि अब तक नोहर ब्लॉक में 33 हजार जनों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। गुरूवार को 250 जनों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि आमजन में कोविड वैक्सीन को लेकर चिकित्सा विभाग द्वारा कई तरह के जनजागृति अभियान चलाये जा रहे है। डॉ. कड़वासरा के अनुसार सरकार कि गाईड लाईन के अनुसार 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। गुरूवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष राजेन्द्र चाचाण, कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष बलवीर सुथार ने कोरोना वैक्सीन लगाई।

