नवीनतम गाइडलाइन की पालना को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक

नवीनतम गाइडलाइन की पालना को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक एसडीम श्वेता कोचर की अध्यक्षता में  हुई
नोहर 15 अप्रैल कोविड-19 को लेकर राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नवीनतम गाइडलाइन की पालना को लेकर गुरुवार को यहां उपखंड कार्यालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक एसडीम श्वेता कोचर की अध्यक्षता में  हुई।  बैठक में 16 अप्रैल से सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन की पालना के संबंध में चर्चा की गई ।आमजन को मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग के संबंध में जागरूक करने का निर्णय लिया गया। एसडीम श्वेता कोचर ने बताया कि नई गाइडलाइन की पालना के संबंध में विभागों के अधिकारियों के निर्देशन में तीन अलग-अलग टीमें बनाई गई है। गुरुवार को टीमों ने बाजार में जाकर शुक्रवार से लागू होने वाली नई गाइडलाइन के संबंध में आमजन को जानकारी दी गाइडलाइन पालना के संबंध में समझाईश भी की। एसडीएम में श्वेता कोचर ने बताया कि नई गाईडलाईन  को लेकर गुरुवार को बाजार में मुनयादी भी कराई गई। उन्होंने आमजन से भी  गाईडलाईन पालना करने के अपील की है। बैठक में चिकित्सकों के अलावा पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे