शादी की वर्षगांठ पर राजकीय चिकित्सालय में 31 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडरो कि भराई करवाई

शादी की वर्षगांठ पर राजकीय चिकित्सालय में 31 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडरो कि भराई करवाई
नोहर, 23 अप्रैल। कस्बें के चौमवाल परिवार ने शादी की वर्षगांठ को सामाजिक  सरोकार से जोड़ते हुए कोरोना पीडि़त मरीजों की सेवार्थ स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में 31 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडरो कि भराई करवाई है। ताकि कोरोना मरीजों को ऑक्सीजन की कमी से न जुझना पड़े है। कस्बें के बिहारीलाल चौमवाल ने अपने पिता राम मोहन चौमवाल और माता श्रीमति पद्मावती की शादी कि 46वीं वर्षगांठ के अवसर पर उक्त  पहल की है। चौमवाल परिवार की इस अनुकरणीय पहल की कस्बें के लोगों ने सराहना की है। लोगों ने बताया कि शादी कि वर्षगांठ जैसे दिवसों को सामाजिक सरोकार से जोडक़र मनाने से उन दिवसों का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। इस प्रकार के कार्यो से अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिलती है। विदित्त रहे कि बिहारीलाल चौमवाल द्वारा क्षेत्र के विभिन्न समाजसेवा से जुड़े कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाई जाती है।