हॉस्पिटल निर्माण दी 5 लाख रुपए की सहायता
नोहर, 15 अप्रैल। स्थानीय जनता होस्पिटल में दानदाताओं द्वारा सहयोग देने का सिलसिला निरंतर बना हुआ है। प्रवासी उद्योगपतियों के साथ-साथ कस्बावासी भी होस्पिटल में सहयोग के लिए आगे आ रहे है। गुरूवार को कस्बें के युवा व्यापारी संजय खदरिया ने अपने पिता स्व. महावीर प्रसाद खदरिया कि स्मृति में जनता होस्पिटल में पांच लाख रुपये देने कि घोषणा की। खदरिया द्वारा उक्त राशि होस्पिटल प्रबंधन को सोंपी गई। जनता चैरिटेबल क्लीनिक प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुरेश चाचाण ने खदरिया परिवार का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जन सहयोग से होस्पिटल का नवनिर्माण करवाया जा रहा है। निर्माण कार्य जौर-शौर से जारी है। नवनिर्माण पर 70 से 80 लाख रुपये खर्च होगें। होस्पिटल के नवनिर्माण के बाद होस्पिटल में क्षेत्र कि पहली डायलिसिस मशीन के अलावा अत्याधुनिक चिकित्सकीय उपकरण लगाये जाएगें। जिससे रोगियों को भारी सुविधा होगी। विदित्त रहे कि स्व. महावीर प्रसाद खदरिया संस्था के संस्थापक सदस्य रह चुके है। वे लम्बे समय तक जनता होस्पिटल के अध्यक्ष भी रहे। उनके कार्यकाल में होस्पिटल में अनेक विकास कार्य हुये। ज्ञात रहे कि जनता होस्पिटल क्षेत्र का सबसे पुराना होस्पिटल है। होस्पिटल के नवनिर्माण के तहत अत्याधुनिक भवन का निर्माण करवाया जा रहा है।
फोटो केप्शन- संजय खदरिया।

