जन अनुशासन पखवाड़े के तहत प्रशासन बेहद सख्त नजर

जन अनुशासन पखवाड़े  के तहत प्रशासन बेहद सख्त नजर
नोहर, 24 अप्रैल।  जन अनुशासन पखवाड़े  के तहत सरकार द्वारा जारी गाईड लाईन की पालना करवाने को लेकर शनिवार को प्रशासन बेहद सख्त नजर आया। एसडीएम श्वेता कोचर के नेतृत्व में कस्बें के मुख्य बाजारों का सघन दौरा कर गाईड लाईन से बाहर खुली दुकानों पर कार्यवाही कि गई। शनिवार को प्रशासन ने 5 दुकाने सीज की व आधा दर्जन बिना मास्क घुमने वालों के चालान काटे। इसके अलावा प्रशासन द्वारा 3 ऐसी दुकानों को भी सीज किया गया। जो दुकान बंद करके अंदर कार्य कर रहे थे। एसडीएम श्वेता कोचर ने बताया कि गाईड लाईन का उल्लघंन किसी भी सूरत में सहन नही होगा। इसके अलावा उन्होंने राज्य सरकार द्वारा जारी कि गई नई गाईड लाईन की पालना करने की बात कही। एसडीएम ने बताया कि अधिकारियों व कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें निरंतर गाईड  लाईन की पालना को लेकर मॉनिटिंरग कर रही है। इसके अलावा एसडीएम के नेतृत्व में अधिकारियों ने शनिवार को ऑक्सीजन सिलेंडर भी अधिग्रहण किये। एक दुकान से 5 ऑक्सीजन सिलेंडर अधिग्रहण कर कोविड सेंटर में रखवाये गये है। इसके अलावा तहसीलदार हरिकिशन मीणा ने हरियाणा बॉर्डर पर बनाई गई रतनपुरा व जनानिया चैक पोस्ट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली व आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। बाजार में गाईड लाईन की पालना के दौरान नायब तहसीलदार विनोद मीणा, थाना प्रभारी सुदर्शन बिश्रोई, विकास अधिकारी देशराज बिश्रोई, जगदीश प्रसाद सहित पुलिस जाब्ता मौजूद था।