जिला कलेक्टर ने विधायक अमित चाचाण के साथ नोहर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया दौरा

▪️जिला कलक्टर एन . एम. डिडेल पहुंचे नोहर 

▪️विधायक अमित चाचाण  के साथ नोहर समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया दौरा

▪️जिला कलेक्टर ने नोहर अनाज मंडी की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
▪️उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की ली बैठक

नोहर 25 अप्रैल हमारी प्रथम प्राथमिकता है कि कोविड महामरी  के कारण किसी की जान न जाए इसके लिए हर संभव कार्य किए जा रहे हैं सैंपलिंग की संख्या निरंतर बढ़ाई जा रही है कोविड जाच  की लैब को 24 घंटे कार्य करने के निर्देश दिए गए मुख्यमंत्री जी की भी भावनाएं है की किसी भी व्यक्ति का जीवन व आजीविका  नहीं जानी चाहिए इसी के मद्देनजर राज्य में सख्त लॉक डाउन नहीं लगाया गया। आमजन को भी संकट के समय अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा उन्होंने  बिना आवश्यक काम के घरों से बाहर ना निकले और गाइडलाइन की पालना के दौरान प्रशासन का सहयोग करें यह बात जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने रविवार को नोहर  राजकीय चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान कही। नव पदस्थापित जिला कलेक्टर नथमल डिडेल आज एक दिवसीय दौरे पर नोहर पहुंचे । जिला कलेक्टर ने विधायक अमित चाचाण के साथ  राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया और कोरोना काल में पीड़ितो के इलाज के लिए कि जा रही व्यवस्थाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी ली । इस  अवसर पर उपखंड अधिकारी श्वेता कोचर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढिल, पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे । इसके अलावा जिला कलेक्टर ने अनाज मंडी का भी अवलोकन किया और उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली चिकित्सालय निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने कहा कि जिले में ऑक्सीजन व दवाओ की कोई कमी नहीं है जिला कलेक्टर ने विधायक के प्रयासों से बनाए जा रहे कोविड वार्डो का  निरीक्षण भी किया। जिला कलेक्टर ने इस प्रयास की सराहना करते हुए चिकित्सकों को निर्देश दिया कि पीड़ित रोगी को प्राथमिकता के साथ इलाज उपलब्ध कराया जाए । जिला कलेक्टर ने अस्पताल प्रबंधन को आवश्यक ऑक्सीजन का स्टॉक रखने के निर्देश दिए चिकित्सालय प्रभारी डॉ .सुरेंद्र शर्मा ने जिला कलेक्टर को अस्पताल के विकास में दानदाताओं द्वारा करवाए गए  विकास कार्यों से अवगत करवाया ।  जिला कलेक्टर ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती रोगियों से बातचीत करते हुए फीडबैक लिया। जिला कलेक्टर ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि गंभीर पीड़ित व्यक्तियों की समुचित जांच करवाई जाए ताकि कोरोना के फैलाव को रोका जा सके। जिला कलेक्टर ने वैक्सीनेशन एवं दवाओं की सप्लाई पर भी जानकारी ली । जिला कलेक्टर ने जनता से अपील करते हुए कहा कि कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक व्यक्ति यह वैक्सीन लगवाएं जिला कलेक्टर ने वैक्सीन की महत्वता बताते हुए इसे जीवन रक्षक करार दिया । विधायक अमित चाचाण ने जिला कलेक्टर को बताया कि दस दस बेड के तीन कोविड वार्ड राजकीय चिकित्सालय में बनाए जा रहे है  जिसमे कोविड रोगियों को यहां प्रारंभिक उपचार मिल सकेगा । उसके बाद जिला कलेक्टर ने नोहर अनाज मंडी का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को  आवश्यक दिशा निर्देश दिए । जिला कलेक्टर ने अनाज मंडी में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं पर संतोष जाहिर किया उन्होंने समर्थन मूल्य पर खरीद की जारी गेहूं का समय पर उठाव व भुगतान करने के निर्देश दिए

जिला कलेक्टर ने उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की  बैठक ली
इसके अलावा जिला कलेक्टर ने उपखंड कार्यालय में अधिकारियों की  बैठक ली । बैठक में जिला कलेक्टर ने राज्य  सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। जिला कलेक्टर ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की उन्होंने इस योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को मिले इस बात पर विशेष बल दिया । उन्होंने चिरंजीवी योजना के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कैंप लगाने के निर्देश दिए इसके अलावा उन्होंने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों से राज्य सरकार द्वारा जारी की गई नई गाइडलाइन की सख्ती से पालना करवाने की बात कही चेक पोस्टों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए बैठक के दौरान विधायक ने जिला कलेक्टर को विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया विधायक ने सिंचाई पानी चोरी के मुद्दे पर भी जिला कलेक्टर के साथ चर्चा की। इस मोके पर  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढील, नगर पालिका अध्यक्ष मोनिका खटोतिया,  पंचायत समिति के विकास अधिकारी देशराज बिश्नोई, तहसीलदार हरिकिशन मीणा हनुमान प्रसाद व्यास संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी रफीक चौहान एडवोकेट केएल मित्रुका, बीसीएमओ प्रदीप कड़वासरा, प्रभारी चिकित्सालय सुरेंद्र शर्मा समेत अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।