नोहर, 15 अप्रैल। क्षेत्र के गांव नेहराना के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में विधायक कोटे से 5 लाख कि लागत बनाये गये प्रार्थना स्थल व शैड का उद्घाटन विधायक अमित चाचाण ने किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि व ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम के उपरांत विधायक अमित चाचाण ने ग्रामीणों के अभाव-अभियोग भी सुने। ग्रामीणों ने विधायक से श्मशान भूमि कि चारदीवारी बनाने व कणाऊ के आम रास्ते पर लगे टॉसफार्मर को हटाने के अलावा नेहराना से जैतासरी तक सडक़ बनाने कि मांग की। विधायक ने मौके पर ही विधुत विभाग के अधिकारियों को टॉसफार्मर हटाने के निर्देश दिये। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि विकास कार्यो में धन की कमी को आड़े नही आने दिया जाएगा। कोरोनाकाल कि विकट परिस्थितियों में भी क्षेत्र में विकास के नये आयाम स्थापित हुये है। पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने कांग्रेस शासन में शुरू हुई जनकल्याणकारी योजनाओं कि विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर सरपंच मायावती सहु, श्रीमती रेशमा पारीक, प्रहलाद सहु, मेहरचंद सहु, अमीचंद सहु, दलीप तेतरवाल, फूसाराम बिजारणीया आदि उपस्थित थे।

