जेपी नड्डा ने वसुंधरा की धार्मिक यात्रा को लेकर मांगी रिपोर्ट
जयपुर। पूर्व मुयमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे की धार्मिक यात्रा को गंभीरता से लेते हुए पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी की राज्य इकाई से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है. धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने वाले सांसदों,विधायकों, पूर्व विधायकों एवं पूर्व जिलाध्यक्षों की रिपोर्ट मांगी गई हैं। सूत्रों के अनुसार आलाकमान की निगाह में वसुंधरा ने अपने दो वायदे तोड़े हैं. वसुंधरा ने दिल्ली वालों को इस यात्रा के दौरान कोई पिलक मीटिंग नहीं करने का आश्वासन दिया था, लेकिन परसों उन्होंने बाकायदा लोगों को संबोधित किया. ऐसे में आलाकमान इसे एक तरह की वादा खिलाफी मान रहा हैं. दूसरी ओर संघ परिवार भी इन सारी घटनाओं से नाराज है। अब हर किसी को इस प्रकरण में अमित शाह के रुख का इंतजार हैं, योंकि आलाकमान हर कीमत पर पार्टी में अनुशासन और एकता बनाए रखेगा. दूसरी ओर आलाकमान से जुड़े सूत्रों ने स्पष्ट संकेत दिए हैं। सूत्र ने कहा कि 31 तो या अगर 70 विधायक भी चले जाएं तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा और दिल्ली से वसुंधरा को मनाने यासपर्क करने के लिए कोई फोन नहीं लगाएगा


