वार्षिक उत्सव , पूर्व विद्यार्थी सम्मान सम्मेलन आयोजित

वार्षिक उत्सव , पूर्व विद्यार्थी  सम्मान  सम्मेलन  आयोजित



  रायसिंहनगर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रायसिंहनगर में आज वार्षिक उत्सव , पूर्वविद्यार्थी  सम्मान तथा संभावित दान दाता सम्मेलन2021  मनाया गया। कार्यवाहक प्रधानाचार्य राकेश सोखल ने बताया कि कार्यक्रम में कक्षा में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं तथा संस्था के पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मनीष मोहन कौशल, सीबीइओ श्री राकेश त्यागी, पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिव शंकर बिश्नोई, हरीश डाबी,एसडीएमसी  सदस्य अनिल अरोड़ा, कमलदीप चावला, नगर पालिका सफाई निरीक्षक नरेश लोट,केशव कच्छावा ,हरिकिशन गोसाई, मोहन जी सोलंकी , प्रधानाचार्य नीरू छाबड़ा , दुर्गेश शर्मा पूर्व छात्रा तमन्ना अरोड़ा, वंदना कच्छावा शामिल हुए। कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता मुकेश गोदारा, मीडिया प्रभारी व्याख्याताअजय सेन, वरिष्ठ अध्यापिका रेखा त्यागी,अध्यापक मनफूल राम, वरिष्ठ लिपिक सोनाराम ने बताया कि कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा अलग-अलग प्रतिभाओं का परीचय देते हुए नृत्य संगीत भाषण आदि कलाओं का प्रदर्शन किया । कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ नाटक छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया ।नगर पालिका अध्यक्ष मनीष मोहन कौशल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य बनाकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। नगर पालिका उपाध्यक्ष हरीश डाबी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को सह शैक्षिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सीबीइओ राकेश त्यागी ने विद्यार्थियों को लगन तथा मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। पूर्व अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी श्री शिव शंकर बिश्नोई ने विद्यार्थियों को माता पिता की सेवा तथा आदर करने के लिए प्रेरित किया। अंत में प्रधानाचार्य राकेश सोखल ने विद्यालय की वार्षिक प्रगति रिपोर्ट पेश की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी मेहमानों का धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन वरिष्ठ लाइब्रेरियन राम कुमार ओझा तथा अध्यापक अजय मेहता ने किया।