दिवंगत अश्वनी चाचाण की तृतीय पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित
शिविर में 125 यूनिट रक्तदान हुआ
नोहर, 7 मार्च। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में दिवंगत अश्वनी चाचाण की तृतीय पुण्यतिथि पर यहां चाचाण धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक अमित चाचाण ने किया। शिविर में 125 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्त संग्रहण जिला ब्लड बैंक हनुमानगढ़ की टीम द्वारा किया गया। रक्तदाताओं कि हौसला अफजाई के लिये प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि बदलते समय के साथ आमजन में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ी है। रक्तदान से किसी को नया जीवन मिल सकता है। शिविर आयोजक राहुल चाचाण, निशांत चाचाण, साहिल चाचाण ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के रचनात्मक कार्य जारी रखने की बात कही। अन्य वक्ताओं ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए रक्तदान को महादान बताया। वक्ताओं ने कहा कि मानवीय जीवन के महत्वपूर्ण दिवसों को इस प्रकार सामाजिक सरोकार से जोडक़र मानने से उन दिवसों का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ओम बिजारणीया, विनोद चाचाण, तेज कुमार शर्मा, किशन चाचाण, महेन्द्र प्रताप शर्मा, महेन्द्र प्रताप मिश्रा, राधेश्याम शर्मा, पूनम बैरवाला, अशोक कन्दोई, काशीराम गोदारा, रामनाथ अवधूत, बार संघ के अध्यक्ष मुरारीलाल चौमवाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष अनिल कड़वासरा, बलवीर सुथार, एडवोकेट बाबूलाल चाचाण, राजेन्द्र थिरानी, डॉ. जयदेव इन्दोरिया, प्रदीप सेवग, महेश भूकरकेवाला, लोकेश खटोतिया, लक्ष्मीनारायण कस्वां, डॉ. चंद्र सुथार, मटोरिया ट्रेवल्र्स के प्रबंधक बलजीत मलिक, हनुमान प्रसाद व्यास, शुभकरण पांडिया, बसंत तिवाड़ी, कृष्ण सहारण, नियामत अली सहित विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी व कस्बें के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। शिविर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के एनएसएस इकाई के स्वयंसेवकों द्वारा सेवाए दी गई। ज्ञात रहे कि दिवंगत अश्वनी चाचाण ने व्यापार संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए किसानों व व्यापारियों के हितों के लिये अनेक कार्य किये। इसके अलावा कस्बें के धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में भी उनकी भागीदारी रहती थी।


