रासलाना वितरिका से जुड़े 27 गांवों के किसानों द्वारा विधायक अमित चाचाण का अभिनंदन
किसानों द्वरा विधायक व प्रधान का चाँदी का हल भेंटकर अभिनंदन किया गया
नोहर, 7 मार्च। रासलाना वितरिका से जुड़े 27 गांवों के किसानों द्वारा रविवार को रासलाना वितरिका टेल संघर्ष समिति द्वारा रायसिंहपुरा हैड पर विधायक अमित चाचाण का अभिनंदन किया गया। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल का भी अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महंत कमलाई नाथ ने की। कार्यक्रम में सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य के अलावा भारी संख्या में किसान उपस्थित थे। इस मौके पर किसानों द्वारा विधायक व प्रधान का चंादी का हल भेंटकर अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए विधायक अमित चाचाण ने कहा कि रासलाना वितरिका के टेल से जुड़े किसानों को पूरा सिंचाई पानी दिलाने के लिये उनके द्वारा निरंतर प्रयास किये गये है। भविष्य में भी वे हर कदम पर किसानों के साथ है। उन्होंने कहा कि किसानों कि आवाज बनकर वे विधानसभा में उनकी समस्याओं को उठाया है और उठाते रहेगें। जिसका परिणाम है कि किसानों कि दशकों पूरानी समस्याओं का स्थायी समाधान हुआ है। वर्षो बाद टेल के किसानों को लगातार पूरा सिंचाई पानी मिला है। विधायक ने बताया कि नोहर में सिंचाई पानी चोरी रोकने के लिये बनने वाला पुलिस थाना राजस्थान का ऐसा पहला पुलिस थाना होगा जो केवल सिंचाई पानी कि निगरानी करेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं सर्द रातों में नहर किनारे तंबू लगाकर सिंचाई पानी कि निगरानी की है। विधायक ने किसानों से कहा कि उनकी लम्बित समस्याओं के निराकरण के लिये वे निरंतर प्रयासरत है। इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने कहा कि किसानों कि समस्याओं को लेकर किसी प्रकार की राजनीति नही होनी चाहिये। उन्होंने किसानों से भी एकजुट होकर समय-समय पर अपनी समस्याओं के संबंध में अवगत करवाते रहने की बात कही। सोहन ढि़ल ने कहा कि क्षेत्र के किसानों के लिये आजादी के बाद जो कार्य नही हुये वे कांग्रेस शासन में विधायक अमित चाचाण के नेतृत्व में हुये है। क्षेत्र का जनप्रतिनिधि स्वयं नहर किनारे तंबू लगाकर सिंचाई पानी कि निगरानी करे इससे बड़ी बात और कोई नही हो सकती। किसान संघर्ष समिति रासलाना वितरिका टेल के अध्यक्ष कृष्ण सहारण ने कहा कि विधायक अमित चाचाण के प्रयासों से नोहर में खुलने वाला सिंचाई पुलिस थाना किसानों के लिए वरदान साबित होगा। पुलिस थाना खुलने से सिंचाई पानी चोरी पर प्रभावी अकुंश लगेगा। उन्होंने कहा कि विधायक अमित चाचाण ने रासलाना वितरिका नहर कि समस्याओं को समय-समय पर सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाया है। सहारण ने बताया कि किसानों कि एकजुटता से समस्याओं का समाधान संभव है। इस मौके पर समिति द्वारा स्थायी बाराबंदी करवाने, अधूरे खाळो का निर्माण करवाने, तीनों ग्रुपो में लगातार पानी प्रवाहित करवाने, रेगुलेशन 45 दिनों कि बजाय 30 दिनों का करने सहित विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन विधायक अमित चाचाण को दिया गया। इस मौके पर इन्द्र सहारण, रामचंद्र कस्वां, मनिराम सहारण, रामचंद्र बैनीवाल, दलीप तेतरवाल, रूलीराम मील, कृष्ण कुमार जाखड़, देवीलाल रोहिल्ला, बहादुर गौसांई, अमरसिंह, मांगी शर्मा, भूप सहारण, रोहिताश सहारण, मांगी सहारण, हंसराज, जगदीश गोदारा, राजेन्द्र सींवर, संतलाल सिहाग, रामजीलाल सहारण, जयलाल तेतरवाल, महेन्द्र कड़वासरा, लिक्ष्मण, किशन बिजारणीया आदि ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन विनोद जांगिड़ ने किया।
विधायक ने जोता खेत
विधायक अमित चाचाण ने खेत में जाकर हल भी जोता। विधायक को हल जोतते देख किसान भी प्रसन्नचित नजर आये। विधायक ने बताया कि अन्नदाता की कड़ी मेहनत से खेतों में अनाज उत्पन्न होता है। उन्होंने बताया कि खेत में हल जोतकर उन्होंने अन्नदाता की खुशहाली कामना की है। इस मौके पर प्रधान सोहन ढि़ल भी साथ थे।



