शराब दुकान की बोली 5 अरब 10 करोड़ 10 लाख 15 हजार 400 रुपये

 खुईया गांव के शराब कि दुकान की बोली चर्चा का विषय बनी


दुकान की बोली 5 अरब 10 करोड़ 10 लाख 15 हजार 400 रुपये हुई 

नोहर, 7 मार्च।  नोहर तहसील के खुईया गांव के शराब कि दुकान की बोली चर्चा का विषय बनी हुई है। उक्त शराब कि दुकान की बोली 5 अरब 10 करोड़ 10 लाख 15 हजार 400 रुपये हुई है जो प्रदेश के सबसे मंहगी बोली बन गई है। प्रदेश के अलावा यह बोली पूरे भारत में चर्चा का विषय बनी हुई है। सोशल मीडिया पर इस बोली की खूब चर्चा रही। ये बोली एक ही परिवार के दो जनों के मध्य हुई है। पिछलें वर्ष इस दुकान की बोली 65 लाख लगी थी। लेकिन इस बार दो परिवार के मध्य ऑनलाईन बोली लगने के चलते इतनी बड़ी राशि में बोली हुई है। हालांकि आबकारी विभाग द्वारा इस दुकान के रिजर्व मूल्य 72 लाख रुपये रखा गया था। जानकारी के अनुसार खुईया निवासी किरण कंवर द्वारा इस शराब कि दुकान को ऑनलाईन बोली में लिया है। वही इसी परिवार कि महिला प्रियंका कंवर ने इस दुकान की बोली लगाई थी। जो दूसरे स्थान पर रही। जानकारी के अनुसार बोली लगाने वाली किरण कंवर को विभाग द्वारा डिमांड नोटिस भेज दिया गया है। आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यदि उक्त बोलीदाता द्वारा रुपये जमा नही करवाये गये तो केवल धरोहर राशि ही जब्त होगी। उक्त शराब दुकान की बोली पुन: लगवानी पड़ेगी। इसके साथ विभागीय कार्यवाही भी कि जाएगी। उक्त दुकान की  बोली सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है बोली की रकम को लेकर अपने अपने तरह के कमेंट कर रहे हैं