सांसद राहुल कस्वां, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर किसानों से ओलावृष्टि से हुये नुकसान कि जानकारी ली।
नोहर, 16 मार्च। चूरू सांसद राहुल कस्वां, पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने क्षेत्र के कई गांवों का दौरा कर किसानों से ओलावृष्टि से हुये नुकसान कि जानकारी ली। इसके अलावा बकाया फसल बीमा क्लेम कि मांग को लेकर अनेक किसान यहां मटोरिया भवन में राहुल कस्वां व अभिषेक मटोरिया से मिले। इस मौके पर चूरू सांसद राहुल कस्वां ने खरीफ 2019 व रबी 2019-20 के फसल बीमा के संबंध में किसानों को विस्तृत जानकारी दी। सांसद राहुल कस्वां ने बताया कि फसल बीमा 2020-21 में वंचित किसानों को बीमा दिलवाने व बीमा पोर्टल खुलवाने के लिये उनके द्वारा सरकार से निरंतर पत्र व्यवहार किया गया है। जिसके बाद भारत सरकार द्वारा 22 मार्च 2021 से पोर्टल खोलने कि बात कही गई है। जिससे नोहर क्षेत्र के फसल बीमा क्लेम से वंचित किसानों को इसका लाभ मिलेगा। इसके अलावा सांसद राहुल कस्वां व पूर्व विधायक अभिषेक मटोरिया ने बताया कि ओलावृष्टि से क्षेत्र के अनेक गांवों में गेहुं, चना व सरसों कि फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि से हुये नुकसान का मुआवजा दिलाने के लिये कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। इस संबंध में सरकार को अवगत करवा दिया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई, जिला मंत्री छोटू सेवग, नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, देहात अध्यक्ष कुलदीप सहु, सरपंच प्रताप सहारण, पार्षद नूर मोहम्मद, धर्मपाल देहडु, राजेन्द्र न्योल, रमेश बैनीवाल, सुरेन्द्र सिहाग सहित अनेक गांवों के किसान उपस्थित थे।


