‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ का आयोजन

  ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ का आयोजन

 


नोहर, 16 मार्च। स्थानीय श्रीमती नर्बदा देवी बिहाणी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नोहर में राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय ईकाई द्वारा दैनिक गतिविधियों के अन्तर्गत ‘राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस’ का आयोजन किया गया। जिसमें शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. संतलाल छिम्पा मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वीणा ने बताया कि 1995 में आज ही के दिन 16 मार्च को पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हुई थी। इसलिए यह दिन राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। डॉ. संतलाल छिम्पा ने टीकाकरण ,इसकी आवश्यकता व किस प्रकार की बीमारियों में टीकाकरण किया जाता है के बारे में विस्तृत जानकारी दी। डॉ. छिम्पा ने वर्तमान में कोविड-19 के टीकाकरण के बारे में बताया कि यह सुरक्षित है। इसलिए अपने-अपने परिवार के सदस्यों को इस हेतु जानकारी देवें तथा प्रेरित करें। प्राचार्य  एम. पी. काला ने विद्यार्थियों को कोविड-19 वैक्सीनेशन लगवाने हेतु समाज में जागृति लाने का आह्वान किया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती वीणा ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर महाविद्यालय स्टाफ व स्वयंसेविकाए उपस्थित थी।