केशोरायपाटन नगर पालिका का वित्तीय वर्ष 2021 22 का 38 करोड़ 37 लाख 22हजार का बजट सर्वसम्मति से हुआ पारित

केशोरायपाटन नगर पालिका का वित्तीय वर्ष 2021 22 का 38 करोड़ 37 लाख 22हजार का बजट सर्वसम्मति से हुआ पारित





केशोरायपाटन नगर पालिका बोर्ड की नव नियुक्त अध्यक्ष कन्हैया कराड की अध्यक्षता में शुक्रवार को प्रथम बजट बैठक आयोजित कीया गई बजट बैठक में नगर पालिका ईओ मनोज मालव लेखा अधिकारी आशीष श्रंगी  नगर पालिका अध्यक्ष कन्हैया कराड उपाध्यक्ष श्रीमती राजविन्ता सहित सभी पार्षदों की मौजूदगी में बजट प्रस्ताव पर चर्चा हुई आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 38करोड़37लाख 22हजार का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया इस बजट बैठक में चर्चा में भाग लेते हुए वरिष्ठ पार्षद मदन पोरवाल ने नगर पालिका ईओ से कहा कि बजट की प्रतियां 2 दिन पूर्व पार्षद को क्यों नहीं दी गई ताकि पार्षद उस पर अपने विचार रख सकें पालिका बोर्ड की बैठक में बस स्टैंड पर हो रहे अतिक्रमण तथा बसों के अंदर आने को लेकर भी चर्चा हुई जिसमें पार्षद शुभम शर्मा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद राम नारायण मेघवाल वसीम पार्षद तुषार शर्मा ने हिस्सा लिया वार्ड पार्षद श्रीमती अशोक बाईं वंदना कुस्तला जाकिर  राम सिंह एवं भोजराज फौजी ने कस्बे में सफाई तथा अतिक्रमण एवं नगरपालिका की दुकानों कि किराए को लेकर चर्चा की पार्षद जाकिर हुसैन ने दुकानों के किराए में बढ़ोतरी नहीं करने का सुझाव दिया तथा गरीबों से तहबाजारी नहीं करने पर भी अपने विचार रखें पार्षद उमेश मीणा भानु प्रकाश नामा वरिष्ठ पार्षद बद्री लाल नागर ने कस्बे की विभिन्न समस्याओं तथा अन्य विषयों को लेकर अपने अपने विचार रखें बैठक में 23 पार्षद मौजूद रहे बोर्ड की इस बजट बैठक में पार्षद श्यामा बाई ने नगरपालिका में पूर्व में दी गई शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए और मीटिंग के बाद नगर पालिका  सभाभवन के बाहर पर धरना भी दिया तथा अपनी समस्याओं तथा शिकायतों के समाधान की मांग की बजट चर्चा में सभी पार्षदों ने कस्बे के विकास को लेकर अपनी अपनी राय रखी बैठक के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कन्हैया कराड ने सभी पार्षदों का आभार व्यक्त किया तथा सबको साथ लेकर आगामी वर्षों में कस्बे के विकास की रूपरेखा तय करने का संकल्प दोहराया बैठक में नगर पालिका ईओ मनोज मानव ने भी कस्बे में  विभिन्न कार्य योजनाओं पर प्रकाश डाला बैठक में पार्षद जाकिर  द्वारा पूर्व के भाजपा बोर्ड पर विकास नहीं करने का आरोप लगाया है जिस पर भाजपा पार्षदों ने एकजुट होकर बोर्ड मीटिंग में पार्टी स्तर पर छींटाकशी नहीं करने की बात कही पार्षद शुभम शर्मा ने कहा कि बोर्ड मीटिंग में पार्टी बोर्ड को लेकर बात ना करें यह सब के विकास का यहां तक के विकास के मुद्दे को लेकर बात करें पार्षद राम सिंह ने भी कस्बे के विकास में अपने कई सुझाव रखे मामूली नोकझोंक को लेकर बोर्ड की बैठक पहुंचा शांतिपूर्ण रही बैठक में नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती राज विनता गोचर में भी संपूर्ण कस्बे के विकास का भरोसा दिया पालिका चेयरमैन ने बैठक के समापन अवसर पर कस्बे के संपूर्ण विकास का भरोसा दिया इससे पूर्व नगरपालिका सभा भवन में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों का नगर पालिका प्रशासन द्वारा  स्वागत किया गया नगरपालिका की बैठक में पार्षद हर जी केवट वंदना कुस्तला श्यामा बाइ नामा मीनाक्षी मालिक सहित सभी पार्षदों ने भी अपने विचार रखे