विधायक अमित चाचाण ने विधानसभा में क्षेत्र की अनेक प्रमुख समस्याओं को उठाया

 विधायक अमित चाचाण ने विधानसभा में क्षेत्र की अनेक प्रमुख समस्याओं को उठाया

नोहर 4 मार्च राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने करोना काल की इस विषम परिस्थितियों में भी शानदार बजट पेश किया है यह बजट राजस्थान के विकास में नए आयाम स्थापित करेगा यह बात नोहर विधायक अमित चाचाण राजस्थान की विधानसभा में बोलते हुए कही। विधानसभा में बोलते हुए विधायक अमित चाचाण क्षेत्र की अनेक प्रमुख समस्याओं को उठाया इस मौके पर विधायक ने नोहर विधानसभा क्षेत्र के पल्लू ग्राम पंचायत को तहसील का दर्जा देने की मांग की । विधायक ने बताया कि पल्लू में हर वर्ष मां ब्रह्माणी का विशाल मेला लगता है जिसमें देश के कोने कोने से श्रद्धालु धोक लगाने पहुंचते हैं । इसके अलावा पल्लू में पुलिस थाना के अलावा कई विभागों के कार्यालय भी हैं पल्लू तहसील बनने के सभी मापदंड को पूरा करता है। पल्लू के तहसील बनने से पल्लू क्षेत्र की 14 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों को छोटे-मोटे कार्यों के लिए रावतसर आदि जगह नहीं जाना पड़ेगा। इसके अलावा विधायक ने नोहर भादरा के सिंचाई से वंचित 28 गांव को सिंचाई से जोड़ने के लिए 306 करोड रुपए की बनाई गई डिपीआर के अनुसार बजट स्वीकृत करने की मांग की विधायक ने बताया कि वर्ष 2019 में राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ही वंचित गांवों को सिचाई   से जोड़ने के लिए डीपीआर बनाने की घोषणा की थी जिसके बाद इन 28 गांव के किसानों को सिंचाई पानी मिलने की आस जगी थी विधायक ने बताया कि 28 गांव जो कि दशकों से सिंचाई से वंचित है इनके आसपास से नहर गुजरती है फिर भी यह सिंचाई नहीं कर पाते । विधानसभा में विधायक ने 306 करोड़ की बनी डीपीआर के लिए बजट स्वीकृत करने की मांग की। इसके अलावा विधायक अमित चाचाण अंबेडकर कन्या राजकीय छात्रावास खोलने की मांग भी विधानसभा में की। विधायक ने वर्ष वर्ष 2004 से सुई ब्रांच के बंद पड़े काम को शुरू करवा कर कार्य को पूरा करने की मांग की । इसके अलावा विधायक ने विधानसभा में एटा सिगरासर का मामला भी उठाया। विधायक ने विधानसभा में वर्तमान बजट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा नोहर विधानसभा क्षेत्र को दी गई अनेक सौगातें के लिए उनका धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा विधायक अमित चाचाण विधानसभा में बोलते हुए भाजपा पर जाति धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के 25 भाजपा सांसद लोकसभा में होने के बावजूद भी वे राजस्थान  की आवाज उठाने में नाकामयाब रहे प्रदेश की एक भी मांग को देश की लोकसभा में नहीं उठाया गया है इसके अलावा विधायक ने विधानसभा में संविदा कर्मियों को नियमित करने व विभिन्न भर्तियों में विसंगतियों को दूर करने की भी बात रखी