कोविड-19 टीकाकरण अभियान का तीसरा चरण शुरू

नोहर, 1 मार्च। कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण की सोमवार से शुरूआत हो गई। सोमवार को 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगो का टीकाकरण किया गया। सोमवार को 140 जनों के टीकाकरण किया गया। टीकाकरण की दूसरे डोज 28 दिनों बाद लगेगी। बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने बताया कि सोमवार को नोहर के अलावा रामगढ़ व मंदरपुरा पीएचसी पर टीके लगाये गये। उन्होंने बताया कि नोहर के कन्दोई राजकीय चिकित्सालय के अलावा रामगढ़ व मंदरपुरा के पीएचसी पर कोविड का टीकाकरण किया गया। नोहर में 45, मंदरपुरा में 75 व रामगढ़ में 20 जनों को टीका लगाया गया। बीसीएमओं डॉ. प्रदीप कड़वासरा ने सभी जगहो पर जाकर टीकाकरण कि व्यवस्थाए देखी। उन्होंने बताया कि टीकाकरण करवाने वालों का मौके पर आईडी लेकर ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन करवाकर टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि आमजन विभाग के जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार आईडी लाकर मौके पर रजिस्ट्रेशन करवाकर टीकाकरण करवा सकता है।