राज्य सरकार कि विफलताओं व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण कि मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया
नोहर, 12 मार्च। राज्य सरकार कि विफलताओं व क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के निराकरण कि मांग को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शुक्रवार को उपखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के समक्ष सभा भी आयोजित कि गई। सभा में वक्ताओं ने राज्य सरकार कि विफलताओं को लेकर जमकर हल्ला बोला। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक मटोरिया ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल रही है। प्रदेश कि जनता की सुनने वाला कोई नही है। नहरों में पानी नही है। उन्होंने कांग्रेस पर झूठ कि राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस केवल घोषणाए करती है। धरातल पर कोई काम नही हो रहा। पंचायतराज में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य ठप्प पड़े है। सरकार कुंभकर्णी नींद में सौयी हुई है। ऐसे में भाजपा कार्यकर्ताओं कि दोहरी जिम्मेदारी बन जाता है कि वे सशक्त विपक्ष कि भूमिका निभाए। मटोरिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। आये दिन धरने-प्रदर्शन हो रहे है। सरकार केवल घोषणाए कर झूठी वाहवाही बटौरने में लगी है।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष बलवीर बिश्रोई ने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में अंधेर नगरी चौपट राजा वाली स्थिति बनी हुई है। भाजपा शासन में हुये विकास कार्यो पर अपने नाम के बोर्ड लगाये जा रहे है। मगर प्रदेश कि जनता सब जानती है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री काशीराम गोदारा ने कहा कि किसानों व बेरोजगारों के अलावा आमजन से झूठे वायदे कर कांग्रेस ने सत्ता तो हासिल करली। मगर अब जनभावनाओं कि आंकाक्षाओं पर खरी नही उतरी है। राज्य का प्रत्येक वर्ग सरकार कि नीतियों से त्रस्त है। इस मौके पर पूर्व पंचायत समिति प्रधान अमरसिंह पूनिया, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बसंत तिवाड़ी, देहात अध्यक्ष कुलदीप सहु, अंजनी शर्मा, भाजपा के जिला मंत्री छोटू सेवग, पंचायत समिति सदस्य रमेश बैनीवाल, मोतीराम शर्मा, सरपंच प्रताप सहारण, रामगोपाल सहु, सुरेन्द्र बैनीवाल, भगवानसिंह, गंगाराम पांडिया, अदरिश गोरी, गजेन्द्र जोशी, नंदलाल वर्मा, विनोद गोल्याण, मूरलीधर छिम्पा, संजय बागड़ी, अमित संाखी, मालाराम जोशी, रामकुमार सहारण, मोहन डाबी, ओम लालवानी सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर क्षेत्र कि नहरों में पूरा सिंचाई पानी देने, नोहर वितरिका को इन्दिरा गांधी नहर से जोडऩे, किलाबंदी-मुरब्बाबंदी व चकबंदी का कार्य शीघ्र पूरा करवाने, सिंचाई से वंचित गांवों को सिंचाई से जोडऩे, बकाया खाळो का निर्माण करवाने, बेलदारो कि नियुक्त करने, सिंचाई पानी चोरी पर अंकुश लगाने व ओलावृष्टि से फसलों को हुये नुकसान का मुआवजा दिलाने कि मांग की गई।



