बींझवायला-20 मार्च 2021 नेहरू युवा केन्द्र श्रीगंगानगर के जिला युवा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह शेखावत के निर्देशानुसार जनता नेहरू युवा मण्डल हरखेवाला द्वारा सरस्वती गर्ल्स पी.जी. कॉलेज बींझवायाला मे हुआ जिसमे मुख्य अतिथि करणपुर
डीएसपी सुरेंद्र सिंह, अतिथि-थाना प्रभारी घमूड़वाली करतार सिंह जी, अखिलानन्द पाठक(प्राचार्य -सरस्वती गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, बींझवायला), अन्नपूर्णा खालिया(निदेशक -प्रबन्ध समिति), भीमराज ढुढाडा-(सामाजिक कार्यक्रता) शिशपाल तेहरपुरीया के सविन्धय मे हुआ सर्वप्रथम सरस्वती माँ के चरणों मे दिप प्रज्जवलित किया गया। इसके बाद बालिकाओं द्वारा पर्यावरण का सन्देश देने हेतु पौधे अतिथियों को भेट किये गयें। DSP सुरेन्द्र सिंह ने नशा मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी तथा नशा नही करने हेतू प्रेरणा दी। करतार सिंह थाना प्रभारी घमूड़वाली ने कौरोना जागरूकता ,बालिका आत्मरक्षा हेतू प्रेरित किया, गरीमा पेटी की जानकारी दी। अखिलानान्द पाठक ने पर्यावरण सरक्षक कैसे करना है युवाओ की क्या भुमिका होगी पर प्रकाश डाला भीमराज ढुढाडा(सामाजिक कार्यक्रता) ने नेहरू युवा केन्द्र कि जानकारी दी –फिट इण्डिया अभियान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, हरित- गांव, बालीका बचाओ अभियान की जानकारी दी। श्रीमती अन्नपूर्णा खालिया द्वारा बालिका सशक्तिकरण कैसे करना है उस हेतू सभी प्रतियोगिताओं को प्रेरित किया। सभी अतिथियों को सम्मान प्रतिक भेंट किये गये तथा सभी को किट भेंट की गई। कार्यक्रम में मंच संचालन पारूल ने किया इस कार्यक्रम मे जनता नेहरू युवा मण्डल फरसेवाला कृष्णलाल तेहरपुररिया,पवन टाक युथ विग्रेड 36Lnp,तथा वेदप्रकाश, विकास, निरज जनता नेहरू युवा मंडल हरखेवाला को सराहनीय कार्य हेतू सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम मे 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया सभी को मास्क व भोजन वितरण किये गया। स्कूल प्रधानाचार्य ओमप्रकाश खुड़िया, प्राध्यापक जलन्धर सिंह, बी.एल. गोदारा ने भी अपने विचार रखें।

