लग्न टीका मैं खाना खाने से 1 दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार

 लग्न टीका मैं खाना खाने से 1 दर्जन से अधिक लोग हुए बीमार 
धौलपुर :- राज्य सरकार के तमाम प्रयासों के वाबजूद मिलावटी खाद्य पदार्थों  पर रोक के प्रयास विफल साबित हो रहे है| मिलावटी खाद्य पदार्थों के चलते धौलपुर जिले के ओंडेला रोड स्थित जिरोलीपाड़े में दो दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए|  जिनमे से एक दर्जन से अधिक लोगो को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है| अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि उनके मोहल्ले में गुरूवार को एक युवक का टीका लगुन आया था| जिसमे उन्हें खाने में मटर पनीर की सब्जी गई| जिसको खाने के बाद से ही देर रात से उन्हें उलटी दस्त शुरू हो गए| तबीयत में सुधार ना होने पर शुक्रवार को सभी बीमार लोगो को चिन्हित कर मोहल्ले के लोगों द्वारा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है| जिनका चिकित्सकों की  चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया  जा रहा है| मामले को लेकर निहालगंज पुलिस ने अस्पताल में भर्ती पीड़ितों के बयान लिए है| पीड़ितों के  बयान के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|