एडवोकेट रोहिताश जांगिड़ को राष्ट्रीय उप प्रधान के पद पर नियुक्त

नोहर, 17 फरवरी। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय प्रधान नेमीचंद जांगिड़ ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए नोहर निवासी एडवोकेट रोहिताश जांगिड़ को राष्ट्रीय उप प्रधान के पद पर नियुक्त किया है।


कोटपूतली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला एवं राज्यसभा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में पद की शपथ ली। रोहिताश जांगिड़ की नियुक्ति पर जांगिड़ सुथार समाज समिति के पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।