महासम्मेलन में करीब एक लाख किसान एकत्रित होगें। ये दावा किया किसान महासम्मेलन के संयेाजक मंगेज चौधरी व सह संयोजक पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने

नोहर, 19 फरवरी। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 22 फरवरी को यहां एनडीबी राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में किसानों के होने वाले महासम्मेलन में करीब एक लाख किसान एकत्रित होगें। ये दावा शुक्रवार को यहां जाट धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वात्र्ता में किसान महासम्मेलन के संयेाजक मंगेज चौधरी व सह संयोजक पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने किया। वात्र्ता में मंगेज चौधरी ने बताया कि क्षेत्र के प्रत्येक घर से किसान महासम्मेलन में पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि सम्मेलन कि तैयारियों को गठित दस टीमें अब तक 160 गांवों में जनसम्पर्क कर चुकी है। गांवों में किसान महासम्मेलन को लेकर किसानों में भारी उत्साह है। उन्होंने बताया कि गांवों कि चौपाल पर किसानों पर जबरन थोपे गये कृषि कानूनों कि चर्चाए है। उन्होंने बताया कि जनसम्पर्क के दौरान किसानों को कृषि कानूनों के नुकसान के बारे में बताया जा रहा है। तीनों कृषि कानूनों से किसान बर्बाद हो जायेगा। इसके लिए संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किसानों को जागृत करने के लिए गांवों में करीब दो लाख जागरूकता पंपलेट भी वितरित किये गये है। मंगेज चौधरी ने बताया कि नोहर में होने वाला किसान महासम्मेलन इस आन्दोलन कि राजस्थान में दशा और दिशा तय करेगा। उन्होंने ऐतिहासिक किसान सम्मेलन होने का दावा करते हुए कहा कि लाखों किसान महासम्मेलन में उपस्थित होकर केन्द्र सरकार को झुकने पर मजबूर करेगें। किसान महासम्मेलन के सह संयोजक एवं पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने बताया कि ये किसानों के पेट कि लड़ाई है। किसी का व्यक्तिगत आन्दोलन नही है। जो किसानों के हितों के लिए संघर्ष कर रहे है वे सब इस किसान महासम्मेलन में आमंत्रित है। सोहन ढि़ल ने बताया कि किसान महासम्मेलन कि तैयारियों को लेकर शनिवार को 11 बजे जाट धर्मशाला में एक बैठक आयोजित कि जाएगी। जिसमें सरपंचो, पंचायत समिति सदस्यों के अलावा विभिन्न संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। ढि़ल ने बताया कि देश का किसान अब जाग चुका है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कृषि कानून वापस नही होने तक आन्दोलन निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने केन्द्र सरकार पर हठधर्मिता धारण करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों से बातचीत करने कि बजाय औच्छे हथकंडे अपनाकर आन्दोलन को कमजोर करने में लगी है। पत्रकार वात्र्ता में किसान महासम्मेलन को लेकर पोस्टर का विमोचन भी किया गया। पत्रकार वात्र्ता में पंचायत समिति सदस्य सरजीत बैनीवाल, विनोद स्वामी, अनिल श्योराण, निर्मलसिंह सरदार, रणवीर खिची आदि उपस्थित थे। विदित्त रहे कि 22 फरवरी दोपहर 2 बजे एनडीबी राजकीय महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित किये जाने वाले किसान महासम्मेलन में किसान नेता राकेश टिकेत के अलावा गायकार कंवर ग्रेवाल, किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम,जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील सहित अनेक किसान नेता भाग लेगें।