नोहर, 19 फरवरी। मीर युवा इकाई कमेटी हनुमानगढ़ की बैठक नोहर के सामुदायिक भवन में मिरासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष विक्रम सोनड़ी की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में मुख्य अतिथि विधायक अमित चाचाण व विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया, उप जिला प्रमुख मुकेश सहारण व कांगे्रसी नेता रवीन्द्र धारणिया टिब्बी उपस्थित थे। बैठक में विक्रम सोनड़ी ने समाज की मुख्य मांगो से अवगत कराया। इसके अलावा बैठक में मिरासी समाज नोहर के अध्यक्ष इनायत बावरा ने बताया कि सर्वसम्मति से प्रचार मंत्री सतवीर ढावसी, संगठन मंत्री सुरेश बावरा, और मोहम्मद अली खुरिया को जिला सचिव बनाया गया। बैठक में समाज के जिला उपाध्यक्ष सुशील डूठ ,अनवर खोडा, जिला सचिव मनीर खान बरमसर,रावतसर के अध्यक्ष बबलू धन्नासर,टिब्बी के अध्यक्ष जनाब सिवल सहित समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। जिला अध्यक्ष अनेत मोहम्मद ने पधारे अतिथियों व समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन मिरासी समाज के जिला प्रवक्ता अली शेर खान ने किया।