किराये को लेकर नीजि बस ऑपरेटरो व विद्यार्थियों के मध्य चल रहा विवाद वात्र्ता के बाद समाप्त

नोहर, 19 फरवरी। किराये को लेकर नीजि बस ऑपरेटरो व विद्यार्थियों के मध्य चल रहा विवाद शुक्रवार को वात्र्ता के बाद समाप्त हो गया। वात्र्ता में निर्धारित किराये से आधा किराया विद्यार्थियों से लेने पर सहमति बनी। शुक्रवार को जिला परिवहन कार्यालय नोहर में कार्यवाहक जिला परिवहन अधिकारी बलवीर सिंह कि अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें उपनिरीक्षक विपिन कुमार, पंकज कुमार, नीजि बस युनियन के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, बलजीत मलिक, मालाराम बैनीवाल, सुरेन्द्र धुंधवाल व विद्यार्थियों कि ओर से जिला परिषद के पूर्व सदस्य राजेन्द्र सिहाग, एबीवीपी के अर्जुन बैनीवाल, मुकेश बागड़वा, विनोद सिखवाल, सत्यजीत भाटी, बजरंग देहडु, जयवीर गोदारा, मनजीत, जसी राहड़, पंकज गोदारा, रवि बाना, गोरीशंकर सुथार, रामवतार, राकेश भारती, मुकेश आदि उपस्थित थे। जिला परिवहन अधिकारी की मध्यस्ता में समझौता हुआ कि निर्धारित किराये से आधा किराया विद्यार्थियों से लिया जायेगा और बस मालिक व विद्यार्थी आपस में सहयोग करेगें।