क्षेत्र के गांव नथवानिया व जैतासरी में वर्षो से चली आ रही पीने के पानी कि समस्या का स्थायी समाधान हुआ

नोहर, 19 फरवरी।  क्षेत्र के गांव नथवानिया व जैतासरी में वर्षो से चली आ रही पीने के पानी कि समस्या का स्थायी समाधान हुआ है। शुक्रवार को गांव में विधायक अमित चाचाण ने घर-घर पेयजल पाईप डालने के कार्य शुभारंभ किया। उक्त कार्य पर करीब 1 करोड़ 70 लाख रुपये खर्च होगें। दोनो गांव में ग्रामीणों के घरो तक नई पाईप लाईन बिछाई जाएगी। जिसके बाद पाईप लाईनों को गांव ललाना में बनी पेयजल टंकी से जोड़ा जाएगा। दोनो गांवों के ग्रामीण लम्बे समय से पीने के पानी कि समस्या जुझ रहे थे। पाईप लाईन डालने के बाद ग्रामीणों कि पीने के पानी कि समस्या का स्थायी समाधान होगा। इस मौके पर विधायक अमित चाचाण ने कहा कि जो कार्य आज तक नही हुये वो कांग्रेस के दो साल के शासन में हुये है। क्षेत्र के किसी गांव में पीने के पानी कि समस्या न रहे इसके लिए घर-घर पेयजल कनैक्शन योजना के तहत नोहर विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ो गांवों के लिए एक अरब रुपये की पेयजल योजना स्वीकृत करवाई गई है। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया। इस अवसर पर संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष संजय मोदी, सरपंच बुधराम शर्मा, आत्मप्रकाश बरोड़,आईदान जाखड़, बुधराम पूनिया, बनवारी सहारण, जयप्रकाश कड़वासरा, नत्थूराम नैण, राजेन्द्र जाखड़, प्रताप खीचड़, रामप्रताप सुड्डा, शिवदयाल शर्मा सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।