नगर पालिका बोर्ड कि हुई प्रथम बैठक हंगामेदार रही

नोहर, 14 फरवरी। रविवार को नगर पालिका बोर्ड कि हुई प्रथम बैठक  हंगामेदार रही। इस बजट बैठक में वर्ष 2021-22 हेतु 68 करोड़ 5 लाख 6 हजार रुपये का अनुमानित बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। रविवार को यहां नगर पालिका के टाऊन हॉल में बजट बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने की। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अमित चाचाण उपस्थित थे। बैठक में वर्ष 2021-22 हेतु 68 करोड़ 5 लाख 6 हजार रुपये का अनुमानित बजट पारित किया गया। जिसमें सामुदायिक भवन व उद्यान पर 1 करोड़ 50 लाख, नंदीशाला पर 1 करोड़, पानी निकासी पर 50 लाख, हाईमास्क व स्ट्रीट लाईट पर 1 करोड़ 50 लाख, सीसीटीवी कैमरो पर 50 लाख, जेसीबी खरीद पर 30 लाख, सफाई उपकरण पर 10 लाख, सडक़-नाली व अन्य विकास कार्यो पर 4 करोड़ 69 लाख खर्च होगें। रविवार को नगर पालिका बोर्ड की हुई यह पहली बैठक हंगामेदार रही। बैठक में किसी बात को लेकर सता पक्ष के पार्षद प्रदीप सेवग व  विपक्ष के पार्षद संतलाल के मध्य तकरार हुआ। जिस पर काफी देर तक बहसबाजी चलती रही। इसके बाद विधायक अमित चाचाण व पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया कि समझाईश पर सब शांत हुये। इसके अलावा माकपा के पार्षद इरफान रावण भी अपने वार्ड कि समस्याओं के समाधान कि मांग को लेकर बैठक स्थल गैलेरी के फर्श पर बैठे गये। इरफान रावण ने बताया कि बैठक में आपसी बहसबाजी न होकर वार्ड कि समस्याओं पर चर्चा होनी चाहिये। उन्होंने समस्याओं से संबंधित ज्ञापन पालिकाध्यक्ष को दिया। बैठक में विधायक अमित चाचाण ने कहा कि सभी वार्डो में समानता के साथ बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य होगें। उन्होंने पार्षदों से वार्ड की समस्याए सदन में रखने व विकास संबंधी ज्यादा से ज्यादा सुझाव देने की बात कही। इसके अलावा  विधायक अमित चाचाण ने बैठक कि गरिमा व सौर्हादपूर्ण वातावरण बनाये रखने की बात कही। पालिकाध्यक्ष मोनिका खटोतिया ने कहा कि कस्बें के समुचित विकास में कोई कोर-कसर नही छोड़ी जाएगी। कस्बें का सर्वागीण विकास ही उनका मुख्य ध्येय है। बैठक में पार्षद गंगाराम पांडिया ने कस्बें के प्राचीन जोहड़ के सौन्दर्यकरण व उसकी साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। इसके अलावा अन्य पार्षदों ने भी अपने-अपने वार्डो की समस्याओं को बैठक में रखा। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष रूस्तम चावली, ई.ओ. दलीप पूनिया, प्रदीप सेवग, मुकेश जोशी, पुनीत तिवाड़ी, छोटू सेवग, मुकेश मिश्रा, राजकुमारी सैनी, नूर मोहम्मद, संतलाल रेगर, कृष्णा देवी, लवीना , नीलम जोशी, मुश्ताक, शेरसिंह, सुरेद्र सैनी, पवन हिसारिया, पवन कन्दोई सहित विभिन्न वार्ड के पार्षद उपस्थित थे। बैठक में नवनिर्वाचित पार्षदों का परिचय भी करवाया गया।