नोहर, 19 फरवरी। हैदराबाद में वकील दम्पति पर हुये हमले के विरोध में हनुमानगढ़ बार संघ के आह्वान पर नोहर बार संघ द्वारा शुक्रवार को विरोध स्वरूप कार्य स्थगन रखा। अधिवक्ता न्यायालय में तो आये मगर कार्य नही किया। इसके अलावा बार संघ नोहर की ओर से राज्य सरकार द्वारा एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पारित नही करने के विरोध में शुक्रवार को कार्य का बहिष्कार किया गया। बार संघ नोहर के अध्यक्ष मुरारीलाल चौमवाल के नेतृत्व में वकीलों ने एसडीएम श्वेता कोचर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सोंपकर तुरंत एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल पारित किये जाने कि मांग की। इस मौके पर रोहिताश सिहाग, दलीप खोथ, विजय कड़वासरा, एम.एम. जोशी, ओ.पी. सहु, रामप्रसाद न्योल, महेश छिम्पा, अमरसिंह नायक, विजय स्वामी, अंजनी तिवाड़ी, रामकुमार बैनीवाल, मांगेराम देहडु, रणवीरसिंह राठौड़, रविन्द्र गोदारा, संजय जोशी आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।
फोटो केप्शन- एसडीएम को ज्ञापन देते हुए अधिवक्ता।

