नोहर, 21 फरवरी। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले यहां एनडीबी कॉलेज के खेल मैदान में 22 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे आयोजित किये जाने वाले किसान महासम्मेलन समस्त तैयारिया पूर्ण करली गई है। महासम्मेलन को लेकर एनडीबी कॉलेज के खेल मैदान में विशाल टैंट लगाया गया है। इसके अलावा मंच के आगे बैरिकेट्स भी लगाये गये है। मुख्य मार्ग से महासम्मेलन में आने का रास्ता रखा गया है। रविवार को महासम्मेलन के संयोजक मंगेज चौधरी व सह संयोजक पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल ने खेल मैदान में पहुंचकर सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमेटी के पदाधिकारियों से बैठक कर सम्पूर्ण तैयारियों को अन्तिम रूप दिया गया। इसके अलावा डीवाईएसपी महेन्द्रसिंह राजवी, नायब तहसीलदार विनोद मीणा, थाना प्रभारी सुदर्शन बिश्रोई आदि ने महासम्मेलन स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। महासम्मेलन के संयोजक मंगेज चौधरी ने बताया कि सोमवार को होने वाले किसान महासम्मेलन कि समस्त तैयारिया पूर्ण करली गई है। तहसील के प्रत्येक गांव से किसान सम्मेलन में पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि दस से अधिक टीमें महासम्मेलन को लेकर 200 से अधिक गांवों में जनसम्पर्क कर किसानों को पीले चावल बांटकर महासम्मेलन में आने का न्यौता दे चुकी है। उन्होंने बताया कि महासम्मेलन में नोहर के अलावा भादरा, पल्लू सहित जिले के अनेक स्थानों से किसान भाग लेगें। सह संयोजक सोहन ढि़ल ने बताया कि नोहर में होने वाला किसान महासम्मेलन ऐतिहासिक होगा। सम्मेलन से कृषि कानूनों के विरोध में किसानों कि आवाज और मुखर होगी। ढि़ल ने बताया कि केन्द्र सरकार जबरदस्ती लागू किये गये कृषि कानूनों के विरोध में किसानों में रौष निरंतर बढ़ता जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसान महासम्मेलन को लेकर किसानों में भारी उत्साह है। इसके अलावा किसान महासम्मेलन में 50 से अधिक वॉलियंटर्स अपनी सेवाए देगें। 40 से अधिक संगठन अपना समर्थन दे चुके है। सोमवार को किसान महासम्मेलन के समर्थन में अनाज मंडी अवकाश रखा गया है। जिस कारण कृषि जिंसो कि बोली नही होगी। इसके अलावा अभिभाषक संघ नोहर ने भी किसान महासम्मेलन के समर्थन कार्य स्थगन रखने का निर्णय लिया है। महासम्मेलन में विभिन्न संगठन भी अपनी सेवाए देगें। गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा महासम्मेलन स्थल पर किसानों के लिए चाय कि व्यवस्था कि गई है। इसके अलावा मुस्लिम अमन इंसाफ समिति द्वारा पानी कि व्यवस्था कि गई। किसान महासम्मेलन में किसान नेता राकेश टिकेत के अलावा गायकार कंवर ग्रेवाल, किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमराराम,जाट महासभा के प्रदेशाध्यक्ष राजाराम मील सहित अनेक किसान नेता भाग लेगें।

