सिस्को वैबेक्स मीटिंग एप के माध्यम से एक ऑनलाईन विधिक साक्षरता शिविर आयोजित

नोहर, 9 फरवरी।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हनुमानगढ़ के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष एवं एडीजे नं. 2 पवन कुमार वर्मा द्वारा सिस्को वैबेक्स मीटिंग एप के माध्यम से एक ऑनलाईन विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित उपकारागृह नोहर के बंदियों को एडीजे नं. 2 पवन कुमार वर्मा ने नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिको हेतु नि:शुल्क  विधिक सेंवाए योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही साथ रालसा द्वारा चलाई जाने वाली विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के तहत बंदियों को उनके प्रकरण में नि:शुल्क पैरवी हेतु अधिवक्ता उपलब्ध करवाये जाने के बारे में विस्तार से बताते हुए इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने पीडि़त प्रतिकर स्कीम 2011 व बंदियों को उपकारागृह की व्यवस्थाओं के संबंध में पूछा। उन्होंने कोरोना महामारी के संबंध में सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पालना करने हेतु प्रेरित करते हुए जेल प्रशासन का सहयोग करने की बात कही। एडीजे पवन कुमार वर्मा ने बंदियों को अपने प्रकरणों के संबंध में सजग रहते हुए अपने विधिक अधिकारों के संबंध में जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया। उक्त ऑनलाईन शिविर में 93 बंदी सिस्को वैबेक्स एप से जुड़े।