नोहर 9 फरवरी सयुंक्त किसान मोर्चा द्वारा केंन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनो कृषि कानून वापिस लेने की मांग को लेकर ट्रैक्टर रैली निकालकर उपखंड अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन। सौंपा।
इससे पहले बड़ी संख्या में किसान अपने अपने ट्रेक्टरों के साथ जाट धर्मशाला में इक्कठे हुए।वहां से किसान अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाउपाध्यक्ष कॉमरेड मंगेज चौधरी व प्रधान सोहन ढिल के नेतृत्व में रेल्वे स्टेसशन,बिहाणी चौक,भगत सिंह चोक,साहवा बस स्टैंड,अरड़की बस स्टैंड ,साहवा बाइपास होते हुए वापस जाट धर्मशाला पहुँचे।वहां पर सभा को संबोधित करते हुए कॉमरेड मंगेज चौधरी ने कहा कि सरकार किसान आंदोलन को बदनाम करना चाहती ह लेकिन आंदोलन दिनों दिन बढ़ राह जो तीनो कृषि कानून वापसी तक जारी रहेगा।साथ ही किसानों से ज्यादा सेज्यादा संख्या में साहजहाँपुर बोर्डर पहुँचने की अपील की।इसके अलावा सभा को प्रधान सोहन ढिल, किसान सभा के तहसील सचिव सुरेश स्वामी,पंचायत समिति सदस्य राजेश डूडी, सरजीत बेनीवाल,पार्षद इरफान रावण,अजय सहु,अनिल श्योराण, विनोद सोनी,संदीप डुडी, गुरबचन सिंह,निर्मल सिंह सरदार,भालराम स्वामी,आदि ने संबोधित किया।