नोहर, 10 फरवरी। बुधवार सांय भगवान गांव के पास हुये एक सडक़ हादसे में दस जने घायल हो गये। जिनमें से दो कि हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अन्यत्र जगह रैफर किया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार सांय भगवान गांव के नजदीक नोहर से हनुमानगढ़ जा रही एक रोड़वेज बस कि टक्कर रावतसर कि तरफ से आ रहे ट्राले से हो गई। टक्कर से रोड़वेज बस पलट गई। जिससे बस में सवार यात्री घायल हो गये। बस में करीब 60 यात्री सवार थे। जिसमें से दस यात्री घायल हो गये। जिन्हें उपचार के लिये राजकीय चिकित्सालय में लाया गया। यहां दो जनों के गंभीर घायल होने के कारण उन्हें अन्यत्र रैफर कर दिया गया। बुधवार सांय नोहर से हनुमानगढ़ कि तरफ जा रही रोड़वेज आरजे 13 पीए 5887 भगवान गांव के पास पहुंची तो रावतसर कि ओर से आ रहे ट्राले ने बस में टक्कर मार दी। टक्कर से रोड़वेज बस पलटा खा गई। जिससे बस में सवार 9 यात्री व 1 ट्राला ड्राईवर घायल हो गये। दुर्घटना कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नोहर राजकीय चिकित्सालय में लाई। इसके अलावा एसडीएम श्वेता कोचर व नायब तहसीलदार विनोद मीणा, पंचायत समिति प्रधान सोहन ढि़ल भी मौके पर पहुंचे और सम्पूर्ण घटना कि जानकारी ली। दुर्घटना स्थल पर लोगों कि भी भारी भीड़ जमा हो गई।
ये हुये है घायल
दुर्घटना में जुम्मेखां पुत्र यासीन 40 वर्ष निवासी लबाना चक, कुलदीप पुत्र श्रीराम 35 वर्ष निवासी रावतसर, फूलराम पुत्र बनवारी 50 वर्ष निवासी नगरासरी, मनीष पुत्र प्रेमचंद 28 सरदारपुरा खालसा, नानूसिंह पुत्र चुन्नीसिंह 24 वर्ष वार्ड नं. 1 नोहर, शंकरलाल पुत्र देवाराम 40 वर्ष निवासी सीकर, शहनाज पत्नी मंजूर हुसैन 50 वर्ष हनुमानगढ़, शबनम पत्नी मुमताज हुसैन 50 वर्ष बीकानेर, रावीना पुत्री मुमताज हुसैन 16 वर्ष निवासी बीकानेर, जगीजा पुत्री मुमताज हुसैन 15 वर्ष निवासी बीकानेर घायल हो गये। इन घायलों में गंभीर रूप से घायल जुम्मे खां पुत्र यासीन 40 वर्ष निवासी लबाना चक व मनीष पुत्र प्रेमचंद 28 वर्ष निवासी सरदारपुरा खालसा को अन्यत्र रैफर किया गया है।

