नोहर, 21 फरवरी। स्थानीय रामा पैलेस नोहर में नोहर नगरपालिका के ठेकेदारों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से कमेटी का का गठन किया गया। जिसका अध्यक्ष भादर राव, संरक्षक बृजलाल सोनी, कोषाध्यक्ष अमर सिंह सुथार, सचिव कमल कौशिक को नियुक्त किया गया। कमेटी की कार्यकारिणी में दयाराम शीलू, पूर्ण शर्मा, राधेश्याम जोईया व रफीक को शामिल किया गया। इसके अलावा बैठक में विभिन्न समस्याओं पर चर्चा भी कि गई।

